फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Handle import goods from advanced tax evasion businessman

हत्थे चढ़े टैक्स चोरी से माल मंगाने वाले व्यापारी

Wed, 04 Nov 2015 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 04 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। दीपावली के पहले वाणिज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने कर चोरी से माल मंगाने और बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। बर्तन और कपड़ा व्यापारियों के गोदाम और दुकानों में की गई छापेमारी में बिना टैक्स अदा किए मंगाए गए एक करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद किया गया। बर्तन के एक व्यापारी से जुर्माना वसूला गया, जबकि अन्य व्यापारियों से प्रपत्र उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा। माल से संबंधित प्रपत्र न देने पर उनसे भी जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन


विभाग को लगातार सूचना मिल रही थी कि दीपावली के लिए व्यापारियों ने बड़ी मात्रा में कर चोरी का माल मंगाया है। इसमें बर्तन, रेडीमेड कपड़े, ड्राईफ्रूट्स, इलेक्ट्रानिक्स एवं इलेक्ट्रिकल्स गुड्स आदि शामिल है। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल और उसके बाद पंचायत चुनाव के कारण जांच अभियान प्रभावित होने का फायदा उठाते हुए व्यापारियों ने कर चोरी के माल से अपने गोदाम और दुकानें भर लीं। सूचना के आधार पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड वन अम्बेश श्रीवास्तव के निर्देश पर एसआईबी के डिप्टी कमिश्नर आरके श्रीवास्तव के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। कचहरी रोड स्थित बड़े शोरूम में छापेमारी के दौरान तकरीबन 50 लाख रुपये का कपड़ा मिला। इस दौरान अफसरों ने माल से संबंधित प्रपत्र मांगे लेकिन मौके पर कोई प्रपत्र नहीं दिखा सके।
विज्ञापन


 शोरूम संचालक ने कागजत उपलब्ध कराने के लिए समय मांगा।
इसी तरह सहसों में जांच के दौरान एक गाड़ी में जा रहा 1.25 लाख रुपये का बर्तन पकड़ा। गाड़ी रोक कर ड्राइवर से माल से संबंधित बिल मांगे गए लेकिन वह नहीं दिखा। इसके बाद अफसरों ने माल भेजने वाले व्यापारी के फूलपुर स्थित गोदाम में छापा मारा। यहां तकरीबन 15 लाख रुपये का बर्तन बरामद हुआ। व्यापारी माल से संबंधित कोई भी कागज नहीं दिखा सका। मार्ग में पकड़े गए माल पर व्यापारी से 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। यहीं एक अन्य बर्तन के गोदाम में छापामार कर कर चोरी से लाया गया 20 लाख का माल पकड़ा गया। दोनों व्यापारियों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। एसआईबी ने बाई का बाग में एक प्रिंटिंग प्रेस में भी छापा मारा। यहां पंचायत चुनाव के संबंध में बड़े पैमाने पर प्रचार सामग्री छापी गई थी। जांच में करीब 20 लाख रुपये की बिक्री का पता चला, जिसे बिल के बजाए आर्डर फॉर्म पर जारी किया गया था। डीसी एसआईबी ने बताया कि पकड़े गए माल पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed