फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Half past twelve gastro closed door of the OPD

साढ़े बारह बजे बंद हो गया गैस्ट्रो की ओपीडी का दरवाजा

Sat, 08 Aug 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 08 Aug 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Half past twelve gastro closed door of the OPD
इलाहाबाद (ब्यूरो)। मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय की गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभागाध्यक्ष का मामला सामने आया ही था। विभाग की एक और प्रोफेसर ओपीडी में निर्धारित टाइम तक नहीं बैठती हैं। शुक्रवार को कई मरीजों ने इसकी शिकायत की। वह शुक्रवार को ओपीडी में केवल दो घंटे ही बैठीं। इसके अलावा कॉलेज की ओपीडी से एक-दो और डॉक्टर गायब मिले।
विज्ञापन


फतेहपुर जिले के धाता इलाके से आईं प्रभा देवी (60) ने बताया कि उनके पेट में कई दिनों से तकलीफ थी। वह एसआरएन में प्रो. मनीषा द्विवेदी को दिखाने आईं थीं, लेकिन वह नहीं मिलीं। जूनियर डॉक्टर बैठे थे। जूनियर डॉक्टर से पूछा तो उन्होंने बताया कि प्रो. द्विवेदी चली गईं। प्रभा ने बताया कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इसके पहले भी वह आईं थीं, उस दिन भी प्रो. द्विवेदी नहीं मिलीं।
विज्ञापन


प्रभा चिकित्सालय की ओपीडी में 12.15 बजे पहुंची थीं। प्रभा देवी के साथ उनका बेटा अशोक कुमार भी आया हुआ था। उसे भी पेट में परेशानी थी। उसने भी बताया कि वह कई बार ओपीडी में आया है प्रो. द्विवेदी हर बार नहीं मिली। ओपीडी में तैनात कर्मचारियों ने बताया कि वह 12 बजे के बाद चली जाती हैं। इसी तरह की शिकायत गाजीपुर से आए मरीज जगदीश्वर प्रसाद ने भी की। कई मरीजों ने यह बताया कि प्रो. द्विवेदी ऐसा ही करती हैं। वह दो घंटे से ज्यादा ओपीडी में नहीं बैठती हैं। अस्पताल के सूत्र बताते हैं कि प्रो. द्विवेदी का भी ओपीडी में बैठने का सिलसिला भी पिछले चार-पांच सालों से ऐसा ही है। वह भी ओपीडी में दो घंटे से ज्यादा नहीं बैठती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को मेडिसिन की ओपीडी में 12.30 बजे प्रो. द्विवेदी के अलावा डॉ. आरके यादव भी नहीं नजर आए। हालांकि उनकी ओपीडी का चैंबर खुला था। जूनियर डॉक्टर मरीज देख रहे थे, लेकिन वह ओपीडी में नहीं थे। कर्नलगंज इलाके से आए मरीज देवेश, चंदन, राकेश ने बताया कि वह भी डॉ. यादव को ही दिखाने आए थे। उनके न होने पर उन्होंने दूसरे डॉक्टर को दिखाया। इसके अलावा मेडिसिन की ओपीडी में डॉ. अनुभा, डॉ. पूनम, डॉ. आदर्श आदि डॉक्टर मरीज देखते नजर आए। सर्जरी विभाग, आर्थो, ईएनटी की ओपीडी भी दो बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed