फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guru's worship done in Jhidi Dham Ashram

Prayagraj News: झिड़ी धाम आश्रम में की गई गुरु की पूजा

Tue, 04 Jul 2023 02:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Tue, 04 Jul 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Guru's worship done in Jhidi Dham Ashram
रिठौरा। श्री वैष्णो देवी बुआदाती संकीर्तन मंडल की ओर से झिड़ी धाम आश्रम बरकापुर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विशंभर आनंद और प्रेम भाटिया ने गुरु महाराज रामनाथ अरोड़ा का विधिवत पूजन किया।
विज्ञापन

महामाई की पावन ज्योति प्रज्ज्वलित कर संकीर्तन हुआ। भजन गायक जगदीश भाटिया, किशन कपूर, देवेंद्र दुआ, सचिन खत्री, सचिन सेठी, हरीश सिधवानी, कुंवर बहादुर, संगीता, भावना और सोनिया ने भजन प्रस्तुत किए। सतगुरु महाराज ने व्यास पीठ से पूरी संगत को आशीष प्रदान कर सत्कर्म करने का संदेश दिया। इस दौरान संजय डंग, गौतम डुडेजा, अभिषेक चावला, अभिषेक खन्ना, दीपक गुलाटी, पवन अरोड़ा, हर्षित मिन्टू, रवि, गौरी, चंदन, सचिन अरोड़ा, अशोक विरमानी, राजीव साहनी का योगदान रहा। संचालन हरीश सिधवानी ने किया। बताया की झिड़ी धाम आश्रम स्नान की पूर्णिमा मंगलवार को दुख निवारण सरोवर में प्रातः मनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


संत सेवा आश्रम में मनाया गया गुरु पर्व, भंडारे में पाया प्रसाद
गुलड़िया/सिरौली। संत सेवा आश्रम गुरगांवा में गुरु पूर्णिमा महोत्सव स्वामी विदेह नंदनी शरण महाराज के सानिध्य में मनाया गया।
सुबह से ही संत और शिष्यों ने आश्रम पहुंचकर गुरुजी का पूजन किया। जगह-जगह भजन कीर्तन हुआ। इस अवसर पर भंडारा भी हुआ। आश्रम व्यवस्थापक संत शरण महाराज, भगवान सिंह, गोपाल शर्मा, मुन्ना सिंह, योगेंद्र गुप्ता , प्रमोद चतुर्वेदी आदि लोगों ने सहयोग किया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह और माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी भी आश्रम पहुंचे।सिरौली के मोहल्ला साहूकारा स्थित धनु वाले बालाजी धाम पर दिनेश गुप्ता की ओर से भंडारे का आयोजन कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी
बिशारतगंज/मीरगंज। गुरु पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे का जयघोष कर रामगंगा में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान बाद पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया। अनेक लोगों ने गंगा किनारे हवन पूजन कर कन्या भोज कराया। कई जगह शरबत वितरण और भंडारा भी लगाया गया। इधर मीरगंज क्षेत्र में रामगंगा नदी में कैलाश गिरि घाट व गोरा लोकनाथपुर घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। सभी ने हवन-पूजन किया और प्रसाद बांटा। संवाद


श्रद्धालुओं ने स्नान कर किया पुरोहितों को किया दान
अलीगंज। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रामगंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुरोहितों को दान दिया। नदी के तट पर सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की। पूरे दिन पूजा-पाठ का सिलसिला चलता रहा। बारिश के कारण रामगंगा जाने वाले रास्ते पर जलभराव की स्थिति बनी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed