Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guddu Muslim: 20 months ago, Guddu Muslim became a sensation on social media

Guddu Muslim : 20 महीने पहले सनसनी बना गुड्डू मुस्लिम सोशल मीडिया पर छाया, दिन भर करता रहा ट्रेंड

Sat, 26 Oct 2024 04:34 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Oct 2024 04:34 AM IST
सार

गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका। मुख्य शूटर असद की एनकाउंटर की मौत के बाद उसकी भी गिरफ्तारी समेत तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन सभी झूठी निकलीं।

विज्ञापन
Guddu Muslim: 20 months ago, Guddu Muslim became a sensation on social media
गुड्डू मुस्लिम। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करीब 20 महीने पहले उमेश पाल हत्याकांड में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ बम बरसाने वाला गुड्डू मुस्लिम एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार दोपहर तक पांच लाख का यह इनामी ‘एक्स’ पर ट्रेंड करता रहा। #Guddumuslim नाम के इस ट्रेंड पर तमाम तरह की भ्रामक सूचनाएं भी चलती रहीं। इनमें से एक ओडिशा से उसकी गिरफ्तारी की भी रही।

विज्ञापन

गुड्डू मुस्लिम उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही फरार है। उस पर पांच लाख का इनाम घोषित है। एसटीएफ भी उसकी तलाश में लगी, लेकिन वह अब तक पकड़ा नहीं जा सका। मुख्य शूटर असद की एनकाउंटर की मौत के बाद उसकी भी गिरफ्तारी समेत तमाम खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, लेकिन सभी झूठी निकलीं।अचानक शुक्रवार को उसका नाम फिर चर्चा में आ गया।

विज्ञापन


माइक्रो ब्लाॅगिंग साइट एक्स पर अचानक उसका नाम ट्रेंड करने लगा। दोपहर 12 बजे तक इस पर 11 हजार पोस्ट हो चुके थे। इसमें तमाम तरह की खबरें भी चलती रहीं। उसकी गिरफ्तारी से लेकर शाइस्ता परवीन व आयशा नूरी तक की गिरफ्तारी की बात थी। हालांकि, यह सभी खबरें महज अफवाह निकलीं। पुलिस अफसरों ने ऐसी किसी भी कार्रवाई से इन्कार किया। नाम न छापने की शर्त पर एक अफसर ने बताया कि सोशल मीडिया पर आई गिरफ्तारी संबंधी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फुटेज में बम बरसाता नजर आया था

उमेश पाल हत्याकांड के बाद गुड्डू मुस्लिम का नाम खासा चर्चा में रहा था। दरअसल, घटना के सीसीटीवी फुटेज में वह झोले में बम लेकर मौके पर दिखाई दिया था। उसने ही जान बचाकर घर के भीतर भागते वक्त उमेश पाल व उनके गनर राघवेंद्र सिंह पर बम से हमला किया था। यही नहीं, दहशत फैलाने के लिए घर के बाहर जीटी रोड पर भी बम पटके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed