फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Group housing with 600 flats to be built in Kasari Masari, map approved

Prayagraj News: कसारी मसारी में 600 फ्लैट की बनेगी ग्रुप हाउसिंग, नक्शा मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Group housing with 600 flats to be built in Kasari Masari, map approved
कसारी मसारी आवास योजना में 600 फ्लैट की आधुनिक आवासीय परियोजना (ग्रुप हाउसिंग) तैयार की जाएगी। एक सर्वेक्षण के तहत आम लोगों से मिली सुझाव के आधार पर प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने आवासीय परियोजना में सिर्फ टू-बीएचके फ्लैट बनाने का निर्णय लिया है। पीडीए के उपाध्यक्ष ऋषि राज ने परियोजना का मानचित्र स्वीकृत कर दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज में पहली बार किसी आवासीय परियोजनाओं के निर्माण के लिए तीन दिवसीय सर्वेक्षण कराया गया। पीडीए ने 12 से 15 जुलाई तक चले सर्वेक्षण में आम लोगों से पूछा था कि उन्हें वन बीएचके, टू बीएचके और थ्री बीएचके फ्लैट में क्या पसंद है।
विज्ञापन

इसके लिए लोगों को पीडीए कार्यालय में आकर फॉर्म भरना था। पीडीए के अफसर चाहते थे कि सर्वेक्षण में गंभीरता हो, इसलिए फॉर्म भरने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण में 1000 से अधिक लोगों ने भागीदारी की और ज्यादातर लोगों ने टू-बीएचके फ्लैट को वरीयता दी। ऐसे में पीडीए ने वहां सिर्फ टू-बीएचके फ्लैट बनाने का निर्णय लिया है। आवासीय परियोजना में पार्क, झूले, कम्युनिटी सेंटर आदि भी बनाए जाएंगे।

----
कीमत किफायती, पूरा होगा अपने घर का सपना
कसारी मसारी आवास योजना में प्रस्तावित आधुनिक समूह आवासीय परियोजना में टू-बीएचके फ्लैट की कीमत काफी किफायती होगी और आम लोगों के लिए अपने घर का सपना पूरा होगा। पीडीए ने सर्वेक्षण के लिए तीन श्रेणियों में फ्लैट की कीमतें अलग-अलग प्रस्तावित की थीं। वन-बीएचके फ्लैट का अनुमानित मूल्य 20 लाख, टू-बीएचके का 25 लाख और थ्री-बीएचके का अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये निर्धारित किया गया था। परियोजना में अब केवल टू-बीएचके फ्लैट ही बनाए जाने हैं। पीडीए ने टू-बीएचके फ्लैट की जो कीमत निर्धारित की है, वह निजी ग्रुप हाउसिंग के मुकाबले काफी कम है। निजी ग्रुप हाउसिंग में टू-बीएचके फ्लैट की कीमत एक करोड़ रुपये तक है।


----10 मिनट में पूरी होगी रेलवे स्टेशन की दूरी
कसारी मसारी में प्रस्तावित आवासीय परियोजना स्थल से रेलवे जंक्शन तक की दूरी महज 10 मिनट में पूरी हो जाएगी। वहीं, हाईकोर्ट, सिविल लाइंस बस अड्डा तक पहुंचने में भी मात्र 10 से 15 मिनट लगेंगे।


----
सर्वेक्षण में शामिल एक हजार से अधिक लोगों के सुझाव के आधार पर टू-बीएचके के 600 फ्लैट बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इसका मानचित्र स्वीकृत कर दिया गया है। जल्द ही निर्माण शुरू होगा। - ऋषि राज, उपाध्यक्ष, पीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed