फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ground breaking ceremony for Modi's rally today

मोदी की रैली के लिए भूमि पूजन आज

Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 06 Jun 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ground breaking ceremony for Modi's rally today
भाजपा की रैली - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 जून को परेड मैदान में होने वाली रैली के लिए सोमवार को भूमि पूजन होगा। रविवार को केंद्रीय कार्यालय में हुई बैठक में इसके लिए तैयारी की गई। इसके साथ भाजपा कार्य समिति की केपी कॉलेज मैदान में होने वाली बैठक की तैयारी पर भी रणनीति बनाई गई। भाजपा नेताओं ने बैठक स्थल का निरीक्षण भी किया। 
विज्ञापन


संयोजक प्रभाशंकर पांडेय के मुताबिक 13 जून को परेड मैदान में होने वाली रैली के लिए तैयारी सोमवार से शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद केशव प्रसाद मौर्य शाम साढ़े चार बजे परेड मैदान में भूमि पूजन करेंगे। इसमें सुनील वंशल, प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर शामिल होंगे। उधर, केपी कॉलेज मैदान में कार्य समिति की बैठक के लिए तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। बैठक के लिए पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को तैयारी का निरीक्षण करने कई नेता केपी कॉलेज मैदान भी पहुंचे।

विज्ञापन


दूसरी ओर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से पीएम की रैली के मद्देनजर सोमवार को मुट्ठीगंज चौराहा पर शाम सात बजे सभा का आयोजन किया गया है। रविवार को महानगर संयोजक राजेश केसरवानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभा की तैयारी पर चर्चा हुई। श्री केसरवानी बताया कि इसमें महानगर अध्यक्ष लोगों को संबोधित करेंगे। बैठक में घनश्याम जायसवाल, भारत मिश्रा, अभिषेक ठाकुर, अभिलाष केसरवानी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

00
मथुरा कांड के विरोध में धरना आज
इलाहाबाद। मथुरा कांड के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना देंगे। भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने बताया कि धरने के दौरान डीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। मीडिया प्रभारी अमरेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुबह 11 बजे होने वाले धरने में अध्यक्ष अमरनाथ तिवारी एवं शिवदेव पटेल भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed