फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   green palm on green tea

हरियाली तीज पर सजीं हथेलियां

Mon, 13 Aug 2018 12:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 13 Aug 2018 12:53 PM IST
विज्ञापन
green palm on green tea
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
सावन के साथ ही पर्व-त्योहारों ने भी दस्तक दे दी है। सोमवार को हरियाली तीज मनाई जाएगी, जिसे लेकर महिलाएं खासा उत्साहित हैं। सावन के पहले त्योहार के मद्देनजर रविवार का पूरा दिन तैयारियों में बीता। घरों में पूजा की तैयारियां की गईं तो सजने-संवरने की चीजों की खरीदारी के लिए भी बारिश के बावजूद महिलाएं जुटी रहीं।
विज्ञापन


हालांकि रविवार को कई बाजार बंद रहे, सो मनपसंद सूट, साड़ियों और बिंदी, बिछिया की खरीद के लिए महिलाओं ने एक बाजार से दूसरे बाजार के चक्कर भी लगाए। सुबह से कभी तेज तो कभी धीमी बारिश होती रही, ऐसे में हथेलियों पर मेहंदी रचाने को शाम को ही भीड़ दिखी। मीरापुर, चौक, कटरा, प्रीतमनगर, कोठापार्चा आदि जगहों के अतिरिक्त सिविल लाइंस में एलचिको के पास भी हथेलियों पर मेहंदी रचाने की होड़ रही।
विज्ञापन


फैंसी, लेटेस्ट और मैचिंग के फेर में हर कोई जुटा रहा। सूट, साड़ी से मैच करती चूड़ी, बिंदी में हरियाली तीज की छाप रही। हरी चूड़ियां, हरे रंग की ज्वेलरी तो सभी की पसंद रही। चौक, नखासकोहना, नूरुल्लाह रोड, रोशनबाग के बाजारों में फिरोजाबादी चूड़ियों के साथ ही कोलकाता के आलता, दिल्ली की बिंदी और मुंबई, सूरत की साड़ियों की मांग बनी रही। दर्जियों की दुकानों पर भी भीड़ रही। जिनके कपड़े शाम तक नहीं तैयार हो सके थे, उन्हें देर रात तक तैयार करके दिया गया। साज-सिंगार और पूजा की सामग्री की तैयारियों में ही पूरा दिन बीता।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाली तीज के साथ ही सोमवार से ही राधाकृष्ण मंदिरों में भी उत्सव आरंभ होगा। तीजोत्सव की धूम के बीच झूले पड़ेंगे। पुजारी शरद गोस्वामी के मुताबिक चौक गंगादास स्थित कुसुम बीबी सेठ के मंदिर में हरियाली तीज से लेकर रक्षाबंधन पर्व तक प्रतिदिनि भगवान का झूले पर शृंगार किया जाएगा। साथ में दर्शन एवं भजन के कार्यक्रम भी होंगे। इसी क्रम में रूप गौड़ीय मठ, इस्कॉन आदि मंदिरों में अनेक कार्यक्रम होंगे।

इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टर्स क्लब-प्रेस क्लब की ओर से मीडियाकर्मियों के परिवार के लिए रविवार को अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके तहत विभिन्न आयुवर्ग के बच्चों ने जहां चित्रकला प्रतियोगिता में कैनवास सजाए, वहीं महिलाओं ने मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायकों में आर्यकन्या की डॉ.कल्पना वर्मा, डॉ.इभा सिरोठिया, डॉ.माधवी, अनुपमा श्रीवास्तव, सलोनी अग्रवाल एवं एपेक्स की निदेशक मेनका वर्मा शामिल थीं।

बतौर मुख्य अतिथि डीआईजी कुंभ मेला कवींद्र प्रताप सिंह ने क्लब की पहल और प्रतिभागियों की प्रतिभा को सराहा। इससे पहले उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सिविल लाइंस स्थित दस्तक कैरियर कोचिंग, वर्मा इंस्टीट्यूट में हुईं प्रतियोगिताओं का संयोजन आनंद मिश्र ने किया। शिक्षाविद् एके वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और क्लब अध्यक्ष अशोक चतुर्वेदी ने स्वागत किया। पूर्व क्लब अध्यक्ष रतन दीक्षित, अखिलेश त्रिपाठी, अनंत राम कुशवाहा, मोहम्मद मोईन, शोएब अहमद, मेराज, राजीव रंजन, पंकज चौधरी आदि सहयोगी रहे।

ग्रुप ए में अलवीरा जैसमीन, युवराज सिंह, अक्षत मिश्र, ग्रुप  बी में मोहम्मद अरहान, राशि शर्मा, मोहम्मद उमर, ग्रुप सी में अंशुमान भदौरिया, मुदस्सिर जमाल, वैष्णवी जायसवाल, ग्रुप डी में क्षिति सिंह, आदित्य भदौरिया, सक्षम मिश्र, ग्रुप ई में नमन मिश्र, साक्षी केसरवानी, काजल सिंह ने क्रमश:प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।


रंगोली में माधुरी सिंह, सुरभि गुप्ता, पूनम चौधरी और मेहंदी प्रतियोगिता में अमिता चौधरी, नगमा सिद्दीकी, शैला नाहिद ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed