Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   grand festival of sun worship begins with 'Nahay-Khay'; devotees take a holy dip in the Ganga and Yamuna river

डाला छठ पर्व : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ सूर्य की उपासना का महापर्व, गंगा-यमुना में लगाई गई डुबकी

Fri, 13 Nov 2026 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 13 Nov 2026 01:54 PM IST
सार

सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ नहाय-खाय के साथ शुक्रवार से सुरू हो गया। गंगा-यमुना के घाटों पर स्नान और पूजन के लिए व्रतियों की भीड़ जुटी। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ अनुष्ठान पूरा होगा।

विज्ञापन
grand festival of sun worship begins with 'Nahay-Khay'; devotees take a holy dip in the Ganga and Yamuna river
डाला छठ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ। पहले दिन व्रती गंगा और यमुना में स्नान कर शुद्धता और सात्विकता के साथ व्रत का संकल्प लिया। घरों में अरवा चावल, चने की दाल और कद्दू की सब्जी तैयार की गई। कद्दू-भात ग्रहण करने के साथ ही छठी मइया की आराधना का कठिन अनुष्ठान शुरू हुआ। 

मीरापुर स्थित शिव मंदिर के आचार्य धीरज पांडे के अनुसार, छठ पर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व है। इसे तन और मन की शुद्धि के साथ महापर्व की शुरुआत माना जाता है। इस दिन व्रती घरों की साफ-सफाई से लेकर भोजन बनाने और ग्रहण करने तक विशेष नियमों का पालन करते हैं। भोजन पूरी तरह सात्विक तरीके से तैयार होता है और शुद्धता का विशेष ध्यान रखा जाता है। मान्यता है कि नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह अनुष्ठान परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की खुशहाली के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

शनिवार को खरना के साथ व्रत का दूसरा चरण शुरू होता है। व्रती दिनभर उपवास रखते हैं और शाम को गुड़ की खीर व रोटी का प्रसाद तैयार करते हैं। छठी मइया को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण करते हैं। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हो जाता है। इस दौरान संतान की दीर्घायु और परिवार के कल्याण की कामना की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देते हैं। इस बार रविवार को ही संध्या अर्घ्य का पर्व पड़ने से विशेष संयोग बनता है। व्रती घाटों पर पहुंचकर दूध और गंगाजल से सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हैं। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण के साथ महापर्व का समापन होता है। छठ को लेकर संगम, बलुआघाट, रामघाट, दारागंज और रसूलाबाद सहित विभिन्न गंगा घाटों पर साफ-सफाई और पूजन की तैयारियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed