{"_id":"65dfa72fd3951f84f3006ab6","slug":"graduate-admissions-in-ivv-will-be-done-only-through-cuet-allahabad-news-c-3-1-ald1020-328129-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: इविवि में सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे स्नातक प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: इविवि में सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे स्नातक प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में सत्र 2024-25 के लिए भी स्नातक प्रवेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से लिए जाएंगे। सीयूईटी के लिए आवेदन की शुरू होते ही इविवि ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। इविवि में सीयूईटी के माध्यम से स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में तकरीबन 18 हजार सीटों पर दाखिले होने हैं।
दरअसल, इविवि में स्नातक का सत्र पिछड़ने के कारण बीते दिनों कार्यपरिषद की बैठक में चर्चा हुई थी कि स्नातक प्रवेश पिछले वर्षों की तरह सीयूईटी के माध्यम से लिए जाएं या विश्वविद्यालय अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा आयोजित करे। विश्वविद्यालय जब अपने स्तर से प्रवेश परीक्षा कराता था, तब स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया समय से पूरी हो जाती थी लेकिन जब से सीयूईटी के माध्यम से प्रवेश लिए जाने लगे तो विलंब के कारण सत्र पिछड़ने लगा।
सीयूईटी के लिए 27 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च और आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि 28 मार्च निर्धारित है जबकि प्रवेश परीक्षा 15 से 31 मई के बीच प्रस्तावित है। सीयूईटी के लिए आवेदन शुरू होने के बाद इविवि में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी असमंजस में थे कि आवेदन करें या नहीं।
विज्ञापन
उन्हें आशंका थी कि अगर सीयूईटी के लिए आवेदन किया और इसके बाद इविवि अलग से प्रवेश परीक्षा कराता है तो उन्हें दोबारा आवेदन करना होगा और दो बार आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इविवि की पीआरओ प्रो. जया कपूर ने बताया कि इविवि में स्नातक प्रवेश सीयूईटी के माध्यम से ही होंगे। स्थिति स्पष्ट होने के बाद अब तय हो गया है कि इविवि में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सीयूईटी के लिए आवेदन करना है।
इन पाठ्यक्रमों में होंगे प्रवेश
- बीए, बीएएलएलबी, बीकाम, बीएफए, बीपीए, बीएससी जीव विज्ञान, बीएससी गणित, पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड पर्यावरण अध्ययन एवं आपदा प्रबंधन, बीएससी-एमएससी परिवार एवं समुदाय विज्ञान, पांच वर्षीय बीबीए-एमबीए, पांच वर्षीय बीसीए-एमसीए डाटा साइंस, बीए फैशन डिजाइन, बीए मीडिया अध्ययन, बीसीए, बीवोक खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी, बीवोक मीडिया प्रोडक्शन और बीवोक साफ्टवेयर डेवलपमेंट