फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Govt to build Akshayvat-Saraswati well corridor before Maha Kumbh

Prayagraj :  महाकुंभ से पहले अक्षयवट-सरस्वती कूप कॉरिडोर का निर्माण कराएगी सरकार

Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 05 Jun 2023 11:35 PM IST
सार

महाकुंभ की इस परियोजना में द्वादश माधव के अलावा अकबर के किले में स्थित अक्षयवट और पौराणिक मान्यता वाले पातालपुरी मंदिर को भी शामिल किया गया है। सोमवार को इस योजना की स्वीकृति के बाद बजट भी जारी कर दिया गया। इसमें 47 से अधिक तीर्थों और मंदिरों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Govt to build Akshayvat-Saraswati well corridor before Maha Kumbh
अक्षय वट - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ-2025 से पहले प्रदेश सरकार प्रयागराज के तीर्थों का कायाकल्प करेगी। इस योजना पर सौ करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। तीर्थों और मंदिरों को संवारने की इस योजना को मंजूरी दे दी गई है। महाकुंभ की इस परियोजना में द्वादश माधव के अलावा अकबर के किले में स्थित अक्षयवट और पौराणिक मान्यता वाले पातालपुरी मंदिर को भी शामिल किया गया है। सोमवार को इस योजना की स्वीकृति के बाद बजट भी जारी कर दिया गया। इसमें 47 से अधिक तीर्थों और मंदिरों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन


मान्यता है कि वन गमन के दौरान प्रभु श्रीराम ने संगमनगरी में भरद्वाज मुनि के आश्रम में पहुंचकर कुछ वक्त बिताया था। इस योजना में भरद्वाज आश्रम के प्रवेश द्वार, कॉरिडोर विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 15.43 करोड़ रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। इसके अलावा द्वादश माधव मंदिरों पर 13.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन

गंगातट पर स्थित नागवासुकि मंदिर के लिए 5.43 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया गया है। इस मंदिर के जीर्णोद्धार पर 2.83 करोड़ रुपये अलग से खर्च करने का प्रस्ताव है। इसी तरह दशाश्वमेध मंदिर के लिए 6.68 करोड़ रुपये, मनकामेश्वर मंदिर के लिए सात करोड़ रुपये, अलोपशंकरी माता मंदिर के लिए 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

फाफामऊ के पास स्थित महाभारतकालीन पडिला महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 10 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसी तरह पंचकोसी परिक्रमा पथ पर आने वाले मंदिरों के लिए पांच करोड़ रुपये, कोटेश्वर महादेव मंदिर के लिए 1.5 करोड़ रुपये और कल्याणी देवी मंदिर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

करछना क्षेत्र के मंदिरों को भी 4.6 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा। अकबर के किले में स्थित अक्षयवट, सरस्वती कूप और पातालपुरी मंदिर में 18.5 करोड़ रुपये की लागत से कॉरिडोर का निर्माण कराया जाएगा। इन पौराणिक महत्व के तीर्थों के लिए योगी सरकार की ओर से 10 से अधिक विकास परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं।

अक्षयवट, सरस्वती कूप के सामने के हिस्से के विकास पर 18 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आने की उम्मीद है। इसी तरह सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर में भी दो करोड़ रुपये की लागत से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास से संबंधित कार्य कराए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed