फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Govt.Ask for entrance applicattions in private school

निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए मांगे आवेदन

Mon, 25 Mar 2019 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 Mar 2019 12:26 AM IST
सार

जिले के प्राइवेट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा एक अथवा पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
Govt.Ask for entrance applicattions in private school
Private School

विस्तार

जिले के प्राइवेट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा एक अथवा पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है। पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु एक अप्रैल 2019 को तीन वर्ष से अधिक एवं छह वर्ष से कम और कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु छह वर्ष या उससे अधिक एवं सात वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन


शहरी क्षेत्र (नगर निगम/नगर पंचायत) के लिए ऑनलाइन आवेदन निर्धारित वेबसाइट ‘http://rte25.upsdc.gov.in’ पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वार्ड में प्रदर्शित विद्यालयों में किया जा सकता है। शहरी क्षेत्र में आवेदन जिस वार्ड के विद्यालयों में आवेदन कर रहा है, उसी वार्ड का निवासी भी होना चाहिए। शहरी क्षेत्र में आवेदन ऑनलाइन होंगे। ग्रामीण क्षेत्र के लिए ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन पत्र संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जमा होंगे। आवेदन पत्र निर्धारित वेबसाइट या संबंधित ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
जिले के प्राइवेट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कक्षा एक अथवा पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed