फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Governments are wary of those who defame: Shivpal

सरकार को बदनाम करने वालों से रहे सावधान : शिवपाल

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
Governments are wary of those who defame: Shivpal
allahabad
इलाहाबाद। सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कानून व्यवस्था के नाम पर सरकार को बदनाम करने वालों से सावधान रहने की अपील की है। वह यहां सर्किट हाउस में बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में अखिलेश यादव के नेतृत्व में हर वर्ग, जाति, धर्म के लोगों के लिए काम हुए। प्रति व्यक्ति आय बढ़ी और विकास दर में बढ़ोतरी हुई लेकिन कुछ लोग सरकार को बदनाम करने के प्रयास में लगे हैं। इस मौके पर उन्होंने विभागीय अफसरों के साथ बैठक की और अफसरों को आवश्यक निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं से कहा कि कभी-कभी घटनाएं हुई हैं, जिनका अफसरों ने वर्कआउट किया है। कार्रवाई हुई है। सरकार ने पीड़ितों को आर्थिक मदद भी दी है, जो दूसरी सरकारों में नहीं हुआ। अखिलेश सरकार के नेतृत्व में जितने काम हुए, कार्यकर्ता उसे जनता के बीच जाकर बताएं। कहा कि अभी तक के सर्वे में सपा सबसे आगे है। अबकी बार भी पूर्ण बहुमत में सरकार बनेगी। कहा कि 372 सीटों प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। शेष जल्द घोषित किए जाएंगे, जो काम नहीं कर रहे हैं, अगले 10-15 में उनके टिकट बदले जाएंगे। उन्होंने इलाहाबाद शहर उत्तरी विधानसभा में जल्द प्रत्याशी घोषित करने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं को गलत काम न करने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन

 इसके पहले पुलिस लाइंस हेलीपैड पर उतरने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष केके श्रीवास्तव, योगेश यादव, गुलाब सिंह यादव, भोलानाथ गुप्ता, विधायक हाजी परवेज अहमद, विजमा यादव, अंसार अहमद, सत्यवीर मुन्ना, प्रशांत सिंह, मंत्री लल्लन राय, इंदू प्रकाश सिंह, पूर्व सांसद धर्मराज सिंह, जोखू लालयादव, ज्योति यादव, एसएन सिंह आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed