फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   government will support to sport tallent in CBSE school.

सीबीएसई स्कूलों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा, सरकार करेगी मदद

Mon, 10 Jun 2019 11:04 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 10 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
government will support to sport tallent in CBSE school.
खेलकूद - फोटो : RajivGupta/AmarUjala

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से जुडे़ स्कूलों के छात्र-छात्राओं को अब खेल जुड़ी गतिविधियों में भाग लेने के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। बोर्ड की ओर से यह फैसला में खेल गतिविधियां बढ़ावा देने के लिए किया गया है। सीबीएसई का यह फैसला स्कूल स्तर की खेल प्रतिभाओं को खेलो इंडिया के तहत चुने जाने के बाद सीधे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने के बाद किया गया है। इसके तहत स्कूलों में रीजनल, नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। सीबीएसई की ओर से क्लस्टर और जोन लेवल प्रतियोगिता के लिए दो लाख रुपए, नेशनल लेवल के लिए तीन लाख रुपये की मदद दी जाएगी।

विज्ञापन


अलग-अलग आयु वर्ग में होंगी प्रतियोगिताएं
सीबीएसई की ओर से होने वाली खेल प्रतियोगिताओं को अलग-अलग आयु वर्ग में कराने का फैसला किया गया है। इसके लिए 11, 14, 17 एवं 19 वर्ष के अलग-अलग आयु वर्ग के प्रतिभागी अपने वर्ग की प्रतियोगिता में भागीदारी करेंगे। प्रतियोगिता में भागीदारी केलिए स्कूलों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा, ऑफलाइन एंट्री मान्य नहीं है। ऑनलाइन आवेदन के लिए उन्हें अप्लाई टू आर्गनाइज लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण फार्म भरना होगा। छात्रों को इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई लिंक जाकर विकल्प भरना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छात्र-छात्राएं अपना पंजीकरण कर सकेंगे।
विज्ञापन


24 प्रकार के खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका
सीबीएसई की ओर से छात्र-छात्राओं को 24 प्रकार के खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाएगा। इसके तहत स्कूलों में कैरम, शतरंज, टेबल-टेनिस, कुश्ती, योग, ओलंपियाड, कुश्ती (फ्री स्टाइल) हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो वालीबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, एथलेटिक्स सहित अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed