फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   government servent

पुरानी सरकार लटका गई एरियर, अब नई से उम्मीद

Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 15 Mar 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
government servent
इलाहाबाद
सपा सरकार के कार्यकाल में राजकीय कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने की घोषणा तो कर दी गई लेकिन कर्मचारियों और पेंशनरों को बढ़े वेतन एवं पेंशन का एरियर नहीं मिला। एरियर दो किस्तों में वर्ष 2017 और 2018 में दिया जाएगा। कर्मचारियों को उम्मीद है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद नई सरकार इस मुद्दे पर कुछ करेगी और कर्मचारियों एवं पेंशनरों को राहत प्रदान करेगी।
विज्ञापन


हालांकि कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन और पेंशनरों को पुनरीक्षित पेंशन का भुगतान शुरू हो गया है लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद बढ़े हुए वेतन एवं पेंशन के एरियर का भुगतान नहीं हुआ है, जबकि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को सातवां वेतन आयोग लागू होते ही एरियर का भुगतान कर दिया गया था। पूर्व की प्रदेश सरकार ने एरियर भुगतान की जो व्यवस्था लागू की है, उससे कर्मचारी और पेंशनर्स दोनों संतुष्ट नहीं हैं। व्यवस्था के तहत राजकीय कर्मियों को दो किस्तों में बढ़े हुए वेतन एवं पेंशन के एरियर का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन

पहली किस्त अक्तूबर 2017 और दूसरे किस्त अक्तूबर 2018 में दी जाएगी।

कर्मचारियों की पहली एवं दूसरी किस्त के तहत मिलने वाले एरियर की 80-80 फीसदी रकम सीधे उनके जीपीएफ खाते में जमा कराई जाएगी और बाकी की 20-20 फीसदी रकम का भुगतान इनकम टैक्स की कटौती के साथ किया जाएगा। वहीं, पेंशनरों को दो किस्तों में सीधे नगद भुगतान किया जाएगा। कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति के संयोजक हनुमान प्रसाद श्रीवास्तव का कहना है कि अपने ही पैसों के लिए कर्मचारियों और पेंशनरों को दो साल तक इंतजार करना पड़े यह ठीक नहीं है। उम्मीद है कि नई सरकार इस मसले पर कुछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed