फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government's schools got 536 teacers of Sanskrit Subject.

राजकीय स्कूलों को मिले संस्कृत के 516 शिक्षक

Sat, 11 May 2019 01:09 AM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 11 May 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Government's schools got 536 teacers of Sanskrit Subject.
lt grade - फोटो : amar ujala
प्रदेश के राजकीय स्कूलों को संस्कृत विषय के 516 शिक्षक मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शुक्रवार को एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत संस्कृत विषय में 516 पदों का परिणाम घोषित कर दिया। इनमें पुरुष शाखा के 274 और महिला शाखा के 242 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा पिछले साल 29 जुलाई को प्रदेश के 39 जिलों में आयोजित की गई थी। संस्कृत विषय में महिला शाखा के 242 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 12681 अभ्यर्थी और पुरुष शाखा के 274 पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में 11105 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सभी 516 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया गया है। महिला शाखा में चयनितों की सूची में पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर क्रमश: प्रमिला यादव, शामिलनी चतुर्वेदी एवं ललिता पटेल और पुरुष शाखा में प्रदीप कुमार, संजय सिह एवं परमेश्वर गुप्ता के नाम शामिल हैं। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार परिणाम पूरी तरह से औपबंधिक है। सभी चयनित अभ्यर्थियों को आयोग में उपस्थित होकर अपने मूल अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। सत्यापन की तिथि के बारे में आयोग अलग से सूचना जारी करेगा। परीक्षा परिणाम से संबंधित प्राप्तांक एवं श्रेणीवार/पदवार कटऑफ अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। इस संबंध में सूचना का अधिकार के तहत प्रार्थन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे और न ही उन पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


विषय को लेकर कोर्ट में दस याचिकाएं
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा के तहत संस्कृत विषय में तमाम तरह के विवाद को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में दस अलग-अलग याचिकाएं दाखिल हैं और सभी याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है। आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार संस्कृत विषय से संबंधित याचियों का अभ्यर्थन इन याचिकाओं में होने वाले अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल 1343 पदों का आया रिजल्ट
आयोग की ओर से एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 10768 पदों पर भर्ती की जानी है। अब तक कुल सात विषयों में 1343 पदों का परिणाम घोषित किया जा चुका है, जो कुल पदों का मात्र 12.7 फीसदी है। अब तक अब तक कृषि विषय के 19 पदों, संगीत पुरुष शाखा के आठ पदों, महिला शाखा के 60 पदों, गृह विज्ञान महिला शाखा के 269 पदों, पुरुष शाखा के एक पद, वाणिज्य के 29, उर्दू विषय के 133, शारीरिक शिक्षा के 280 और संस्कृत विषय के 516 पदों का परिणाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed