फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government jobs under BJP rule- the best

साधा निशाना : भाजपा शासन में सरकारी नौकरियों का आकाल- नरेश उत्तम

Mon, 04 Oct 2021 10:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Mon, 04 Oct 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Government jobs under BJP rule- the best
Prayagraj News : नरेश उत्तम, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी। - फोटो : प्रयागराज

समाजवादी पार्टी की किसान, नौजवान पटेल यात्रा सोमवार को फूलपुर पहुंची। रूदापुर स्थित बंदरहिया बाग में सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का जहां सपाइयों ने स्वागत किया। वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में तमाम सरकारी विभाग बेचे जा रहे है। अकेले शिक्षा विभाग में ही 70 फीसदी पद खाली हैं। फिर भी इस शासन में सरकारी नौकरकियों का अकाल पड़ा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियों को निजी हाथों में दे रही है। सरकारी नौकरियां इसलिए भी नहीं दे रही है कि गरीब, किसान के बेटे भी सरकारी नौकरी में आ जाएंगे। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने भाजपा व कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ बर्बरता करते हुए किसानों की निर्मम हत्या की गई।
विज्ञापन


किसानों की हालत बिल्कुल भी ठीक नहीं है। किसानों की आय दोगुनी करने, विदेशों से काला धन वापस लाकर लोगों के खाते में पंद्रह-पंद्रह लाख रुपये भेजने जैसे बड़े-बड़े वादे कर 2014 में सत्ता में आई मोदी सरकार के वादे झूठे साबित हुए। राष्ट्रीय सचिव अखिलेेश कटियार ने कहा कि बढ़ती महंगाई की वजह से ही किसान आत्महत्या कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व अशोक यादव ने चांदी का मुकुट पहनाकर तथा तलवार भेंटकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक जोखूलाल यादव, सपा जिला सचिव डॉ. आकाश यादव, पूर्व विधायक पूजा पाल, विजमा यादव, सईद अहमद, परवेज टंकी, हाजी मासूक खान, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष योगेश यादव, जिला उपाध्यक्ष रामसुमेर पाल, अनिल यादव, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शकील इस्माइल, आशुतोष तिवारी, महेश पटेल, प्रदेश सचिव श्यामलाल पाल, रामप्रताप पाल, रामचन्द्र यादव, अमृतलाल ओसवाल आदि रहे।

Government jobs under BJP rule- the best
Prayagraj News : नरेश उत्तम, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी। - फोटो : प्रयागराज
सपा की किसानों-नौजवानों संग पटेलों पर रही नजर

सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ‘किसान नौजवान पटेल’ यात्रा के जरिए किसानों और नौजवानों के साथ जातीय समीकरण भी साधे। उनकी पटेल मतों के ध्रवीकरण पर विशेष नजर रही।

प्रयागराज में यात्रा रविवार को ही आ गई थी और सोमवार को गंगापार में भ्रमण की। फाफामऊ, सोरांव, होलागढ़, मोड़, अंदावा, झूंसी आदि स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर कार्यकर्ता माला के अलावा ढोल-नगाड़े के साथ मौजूद रहे। जगह-जगह आयोजित सभाओं में प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की नीतियों पर हमले बोले। किसान आंदोलन तथा लखीमपुर खीरी की घटना पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही वंचितों एवं पीड़ित लोगों का हित सुरक्षित है। कार्यकर्ताओं ने भी सरकार विरोधी नारे लगाए और सपा को जीत दिलाने का भरोसा दिलाया।

प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक जोखू लाल यादव के झूंसी स्थित आवास पर भी गए और परिजनों से मुलाकात की। यात्रा मंगलवार को यमुनापार में होगी और विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करते हुए चित्रकूट के लिए रवाना हो जाएगी। यात्रा तथा स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन, मेराज आरिफ़ सोराव, डॉ.आकाश यादव, बच्चा यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व सांसद धर्मराज पटेल, नागेंद्र पटेल, राधेश्याम पटेल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed