फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government Jobs: Plans underway to provide employment to 60,000 youths within six months

सरकारी नौकरी : छह माह में 60 हजार युवाओं नौकरी देने की तैयारी, आयोगों के सामने बड़ी चुनौती

Fri, 28 Aug 2026 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 08:03 PM IST
सार

शासन स्तर से युवाओं को रोजगार देने की गति बढ़ाने के दिशा-निर्देश के बाद भर्ती आयोगों ने विभिन्न भर्तियों के परिणाम और नए विज्ञापनों के जरिये करीब 60 हजार प्रतियोगियों को रोजगार देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Government Jobs: Plans underway to provide employment to 60,000 youths within six months
सरकारी नौकरी। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

शासन स्तर से युवाओं को रोजगार देने की गति बढ़ाने के दिशा-निर्देश के बाद भर्ती आयोगों ने विभिन्न भर्तियों के परिणाम और नए विज्ञापनों के जरिये करीब 60 हजार प्रतियोगियों को रोजगार देने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, छह माह में इतने युवाओं को नौकरी देना भी आयोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

विज्ञापन

इसी क्रम में यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग ने बुधवार को पीजीटी के चयनित 624 अभ्यर्थियों को संस्था आवंटित कर भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया। वहीं, यूपी लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) भी कई महत्वपूर्ण भर्तियों के परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। शिक्षा सेवा चयन आयोग वर्ष 2022 की टीजीटी-पीजीटी भर्ती के 4,163 पदों और असिस्टेंट प्रोफेसर के 917 पदों समेत करीब पांच हजार अभ्यर्थियों का चयन परिणाम जारी कर चुका है।

विज्ञापन


टीजीटी-पीजीटी के 21,252 पदों, असिस्टेंट प्रोफेसर के करीब दो हजार पदों व एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य एवं प्रधानाध्यापक के 2,643 पदों का भर्ती विज्ञापन सितंबर में ही जारी होने की उम्मीद है। वहीं, बेसिक शिक्षा परिषद के नगर क्षेत्र के लिए करीब 11 हजार पदों के अधियाचन अपलोड हो चुके हैं। अल्पसंख्यक महाविद्यालयों में प्राचार्य, असिस्टेंट प्रोफेसर व माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और अध्यापकों के करीब 1,700 पदों के अधियाचन प्रक्रियागत हैं। इसी बीच बुधवार को यूपी टीईटी का परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीपीएससी भी परिणामों जारी करने की तैयारी में

यूपीपीएससी की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक के 4,917 पदों का परिणाम सितंबर में जारी किए जाने की तैयारी है। पीसीएस-2025 के करीब 814 पदों का परिणाम अक्तूबर और राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,253 पदों का परिणाम दिसंबर तक जारी होने की उम्मीद है।

सूत्रों के अनुसार, आयोग अगले छह माह में करीब 12-15 हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ा सकता है। वहीं, शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से करीब 42 हजार पदों पर विज्ञापन जारी किए जाने की तैयारी है। यूपी लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, दिसंबर तक बड़े पैमाने पर युवाओं को नौकरी मिल सकती है। आयोग परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा है। वहीं, शिक्षा सेवा चयन आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि अधियाचन में मिली कमियों को दूर कर विज्ञापन जल्द जारी करने की कवायद है।

यूपीपीएससी की ओर से आने वाले परिणाम और विज्ञापन

  • एलटी ग्रेड : 4,917 पदों का परिणाम सितंबर में प्रस्तावित।
  • पीसीएस-2025 : करीब 814 पदों का परिणाम अक्तूबर में प्रस्तावित।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर : राजकीय महाविद्यालयों में 1,253 पदों का परिणाम दिसंबर में प्रस्तावित।
  • खंड शिक्षा अधिकारी : करीब 238 पदों का भर्ती विज्ञापन प्रक्रिया में।
  • राजकीय इंटर कॉलेज : 8,905 पदों का अधियाचन प्रक्रिया में।
  • शिक्षा सेवा चयन आयोग से आने वाले परिणाम और विज्ञापन
  • टीजीटी-पीजीटी-2022 : 4,163 पदों पर चयन पूर्ण।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर-2022 : 917 पदों का परिणाम जारी।
  • एडेड महाविद्यालय : प्राचार्य के 111 पदों का विज्ञापन जारी।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर-2026 : करीब दो हजार पदों का अधियाचन अपलोड।
  • टीजीटी-पीजीटी-2026 : 21,252 पदों का अधियाचन अपलोड, सितंबर में विज्ञापन संभावित।
  • प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापक: 2,643 पदों का अधियाचन अपलोड।
  • बेसिक शिक्षा परिषद : नगर क्षेत्र के लिए करीब 11 हजार पदों का अधियाचन अपलोड।
  • अल्पसंख्यक संस्थान : करीब 1,700 पदों का अधियाचन प्रक्रिया में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed