फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Government has provided gunner to Abid, he infamous shooter of Atiq Ahmed, 36 cases including murder case Raju Pal have been registered

अतीक अहमद के कुख्यात शूटर को मिला सरकारी गनर, राजू पाल हत्याकांड समेत 36 मुकदमें हैं दर्ज

Fri, 02 Apr 2021 03:12 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Apr 2021 03:12 AM IST
विज्ञापन
Government has provided gunner to Abid, he infamous shooter of Atiq Ahmed, 36 cases including murder case Raju Pal have been registered
prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। नीले शर्ट में। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

जिला पुलिस के भी खेल निराले हैं। जिस अतीक अहमद व उसके गिरोह के खिलाफ हाल ही में ताबड़तोड़ कार्रवाई हुई, उसी के सबसे कुख्यात शूटर आबिद को पुलिस ने सरकारी गनर उपलब्ध करा दिया है। राजूपाल, अल्कमा-सुरजीत दोहरे हत्याकांड समेत 36 मुकदमों के इस आरोपी को सशस्त्र पुलिसकर्मी प्रदान किया गया है, जो 24 घंटे उसकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि उसकी जान को खतरा है और इसी को देखते हुए ऐसा किया गया है। 

विज्ञापन

Government has provided gunner to Abid, he infamous shooter of Atiq Ahmed, 36 cases including murder case Raju Pal have been registered
prayagraj news : अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। फाइल फोटो - फोटो : prayagraj

मरियाडीह निवासी आबिद उर्फ प्रधान पुत्र अनवारुल हक उर्फ बच्चा मुंशी अतीक अहमद गैंग का शॉर्प शूटर है। राजूपाल हत्याकांड, मरियाडीह दोहरे हत्याकांड समेत कई सनसनीखेज वारदातों में वह अतीक के साथ सहअभियुक्त है। वह धूमनगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है, जिसका हिस्ट्रीशीट नंबर 121ए है। बीते 23 दिसंबर को माफिया के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत विकास प्राधिकरण ने उसके अवैध रूप से निर्मित करोड़ों के आलीशान मकान को भी बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त करा दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इसी कुख्यात अपराधी को चार दिन पहले जिला पुलिस की ओर से सरकारी गनर दे दिया गया। पुलिस लाइन में बुलाकर उसे सशस्त्र पुलिसकर्मी उपलब्ध कराया गया जो 24 घंटे उसकी सुरक्षा में तैनात रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Government has provided gunner to Abid, he infamous shooter of Atiq Ahmed, 36 cases including murder case Raju Pal have been registered
prayagraj news : अतीक अहमद का सबसे खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj
10 दिन पहले हुई गुंडा एक्ट की कार्रवाई, जिला बदर की भी संस्तुति
हैरत वाली एक बात यह भी है कि जिस आबिद उर्फ प्रधान को सरकारी गनर उपलब्ध कराया गया, 10 दिन पहले उसके ही खिलाफ जिला पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। 16 मार्च को धूमनगंज पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट लगाया है। यही नहीं पंचायत चुनावों के मद्देनजर उसे जिला बदर करने की संस्तुति करते हुए भी रिपोर्ट भेजी गई है। 

चौकी फूंकने, सिपाही से एके-47 लूट में भी नामजद
आबिद मरियाडीह गांव का प्रधान रह चुका है और वर्तमान में उसकी पत्नी प्रधान है। 2012 में मरियाडीह बवाल में भी वह आरोपी है। जुआरियों को पकडने गई टीम पर हमले के बाद उपद्रवियों ने बम्हरौली पुलिस चौकी फूूंकने के साथ ही एक अफसर के गनर की एके-47 लूट ली थी। उस पर पिछले साल भी रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज हुआ था। आबिद के दामाद व कभी अतीक के बेहद करीबी रहे जैद ने 2019 में खुद को देवरिया जेल में ले जाकर पीटने का आरोप लगाते हुए अतीक समेत 15 लोगों पर केस दर्ज कराया था। 

हार्डकोर अपराधी, हत्या से लेकर गैंगस्टर तक के मामले
आबिद माफिया अतीक के गिरोह का सबसे सक्रिय सदस्य व हार्ड कोर अपराधी है। उस पर दर्ज तीन दर्जन मुकदमों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, रंगदारी मांगने से लेकर गैंगस्टर तक के मामले शामिल हैं। पिछले साल मई में रेंज स्तर पर तैयार की गई अतीक अहमद के 66 सहयोगियों की सूची मेें उसका नाम पहले नंबर पर था। 

अफसर बोले, जान को है खतरा
आबिद उर्फ प्रधान को गनर उपलब्ध कराए जाने के मामले में पुलिस अफसरों का साफ कहना है कि उसकी सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। डीआईजी/एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि जान-माल की सुरक्षा को खतरा होने की स्थिति में सरकारी गनर उपलब्ध कराया जाता है। इसी आधार पर आबिद को भी गनर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed