फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goodwill Day exhibition held

सद्भावना दिवस पर लगाई प्रदर्शनी

Fri, 21 Aug 2015 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Goodwill Day exhibition held
इलाहाबाद (ब्यूरो)। अशोकलीला गंगा सेवा संस्थान की ओर से अंतरराष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर इलाहाबाद संग्रहालय में तीन दिनी चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के प्रो. अमर सिंह ने किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित रहे। प्रदर्शनी में 54 चित्रकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के साथ ही धार्मिक, पौराणिक और मां गंगा पर केंद्रित पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया है। सद्भावना दिवस पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र में देश में सांप्रदायिक सद्भाव को सुदृढ़ रखने की शपथ ली गई। केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल और सभी कर्मचारियों ने सद्भावना के लिए काम करने का संकल्प लिया। इलाहाबाद संग्रहालय में सद्भावना दिवस मनाया गया। संग्रहालय निदेशक राजेश पुरोहित के निर्देशन में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों ने शपथ ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed