{"_id":"67569e3a85319334140147ab","slug":"goods-found-on-railway-tracks-while-they-were-being-distributed-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बांट रहे थे रेलवे ट्रैक पर मिला सामान, बाद में पता चला उन्हीं के घर हुई है चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बांट रहे थे रेलवे ट्रैक पर मिला सामान, बाद में पता चला उन्हीं के घर हुई है चोरी
Mon, 09 Dec 2024 01:07 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी करछना (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी करछना (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 09 Dec 2024 01:07 PM IST
सार
शनिवार शाम को उनका परिवार खाना खाने के बाद घर के अगले हिस्से में सो गया था। देर रात अज्ञात चोर उनके घर से हजारों का सामान और अटैची उठा ले गए। चोरों ने घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर कीमती सामान निकालने के बाद कपड़ाें से भरी अटैची रेलवे ट्रैक पर फेंक दी।
विज्ञापन
मकान में सेंध लगाकर की गई चोरी।
- फोटो : संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करछना थाना क्षेत्र के कटका बाजार में एक घर में चोरी की घटना लोगों में चर्चा का विषय है। रेलवे ट्रैक पर मिले सामान का दो लोग बंटवारा कर रहे थे। बाद में पता चला कि चोरी का सामान बंटवारा कर रहे एक ग्रामीण के घर का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कचरी निवासी विजयराज पटेल कटका बाजार में मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे व दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के बीच घर बनाकर बीते कई वर्षों से परिवार के साथ रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार शाम को उनका परिवार खाना खाने के बाद घर के अगले हिस्से में सो गया था। देर रात अज्ञात चोर उनके घर से हजारों का सामान और अटैची उठा ले गए। चोरों ने घर से थोड़ी दूर पर ले जाकर कीमती सामान निकालने के बाद कपड़ाें से भरी अटैची रेलवे ट्रैक पर फेंक दी। सुबह शौच के लिए गए एक ग्रामीण ने रेलवे ट्रैक पर बिखरा सामान देखा तो उसे समेटने लगा। तब तक विजयराज भी वहां पहुंच गए और वह भी सामान समेटने में मदद करने लगे।
विज्ञापन
सामान लेकर दोनों व्यक्ति रेलवे ट्रैक से नीचे आए और बंटवारा करने लगे। तभी विजयराज की बहू ने घर के पीछे की दीवार तोड़कर चोरी होने की बात कहकर शोर मचाया। धीरे-धीरे आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पता चला कि अटैची विजय के घर की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई है। विजययराज के मुताबिक पांच हजार नकदी और करीब 30 हजार के आभूषण चोरी हुए हैं।
विज्ञापन