फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Good news... power shortage will be resolved for the next 15 years

Prayagraj News: खुशखबरी ... अगले 15 वर्षों के लिए दूर हो जाएगी बिजली की किल्लत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Good news... power shortage will be resolved for the next 15 years
आने वाले 15 वर्षों के लिए प्रयागराज में बिजली की किल्लत दूर होने जा रही है। प्रयागराज में प्रस्तावित उपकेंद्र को 765 केवी पारेषण लाइन से जोड़ने की तैयारी है। यह परियोजना प्रयागराज जनपद की विद्युत आपूर्ति को वर्ष 2030 व 2040 की भावी मांगों के अनुरूप सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बनाने में सक्षम होगी।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले हुई जिला प्रशासन की बैठक में पावरग्रिड प्रयागराज ट्रांसमिशन लिमिटेड की ओर से प्रस्तावित परियोजना के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि केंद्र सरकार का वर्ष 2047 तक भारत को एक ऊर्जा-स्वतंत्र एवं विकसित राष्ट्र बनाने का स्पष्ट विजन है। इस रोडमैप का प्रमुख उद्देश्य जीवाश्म ईंधनों के आयात में कमी लाना और सौर, पवन एवं हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा देते हुए नेट-जीरो उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करना है।
विज्ञापन

इस विजन को मूर्त रूप देने की दिशा में यह परियोजना विध्यांचल वाराणसी डीसी लाइन पर बढ़ते भार को कम करने के लिए अंतर क्षेत्रीय (उत्तर क्षेत्र-पश्चिमी क्षेत्र) पारेषण प्रणाली के सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रस्तावित की गई है। साथ ही रोबर्ट्सगंज (जनपद सोनभद्र) में प्रस्तावित पंप स्टोरेज विद्युत उत्पादन परियोजना और पश्चिमी क्षेत्र की सौर ऊर्जा विशेष रूप से भादला (राजस्थान) से फतेहपुर होते हुए एचबीडीसी प्रयागराज में प्रस्तावित उपकेंद्र तक को 765 केवी पारेषण लाइन से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0
बारा में संयंत्र की स्थापना के लिए 51 हेक्टेयर भूमि चिह्नित
बारा तहसील के ग्राम फुलतारा और ग्राम सलैया पनियारी में संयंत्र की स्थापना के लिए 51.091 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है। उप जिलाधिकारी, बारा के माध्यम से पुनर्ग्रहण की कार्रवाई कराई जाएगी जाएगी। इसमें परियोजना के लिए 4.086 हेक्टेयर सरकारी और 47.005 हेक्टेयर निजी भूमि ली जानी है। इसमें 7.055 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण के लिए भूस्वामियों की प्राप्त की जा चुकी है और जल्द ही अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।


0
सुपर हाईटेंशन लाइन से मिलेगी भरपूर बिजली
765 केवी पारेषण लाइन की क्षमता काफी अधिक होती है और यह सुपर हाईटेंशन लाइन होती है। इससे प्रयागराज को भरपूर बिजली मिलेगी और आने वाले 15 से 20 वर्षों तक प्रयागराज वासियों को बिजली की किल्लत से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed