फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gondia-Barauni Express passes through a broken railway track in Prayagraj

प्रयागराज में टूटी रेल पटरी से गुजर गई गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस

Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 11 Feb 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन

लोहगरा/बारा। इलाहाबाद छिवकी के रास्ते बरौनी जा रही गोडिंया एक्सप्रेस रविवार को लोहगरा रेलवे स्टेशन के पास टूटी रेल पटरी से गुजर रही। गनीमत रही कि ट्रेन की स्पीड कम होने से वह पटरी से नहीं उतरी। इस दौरान आई तेज आवाज से यात्री भी सहम गए। आनन फानन में ट्रेन ड्राइवर ने ब्रेक लगाकर उसे रोका। इस दौरान 40 मिनट इस रूट पर रेल संचालन बाधित रहा।गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस गोंदिया से चलकर बरौनी को जाती है। रविवार दोपहर 3.30 बजे बाद ट्रेन शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकी। उसके बाद इलाहाबाद छिवकी स्टेशन के लिए चली। लोहगरा के आगे नीबी  गांव के पास रेलवे ट्रैक पर बिछे सीमेंट का स्लीपर अचानक टूट गया।

विज्ञापन


स्लीपर के टूटने से रेलवे लाइन एक तरफ दबकर अचानक चटककर टूट गई।  ट्रेन के लोको पायलट को पटरी टूटने की जानकारी हुई तो आनन फानन में उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसे रोक दिया। ट्रेन के अचानक रुकने से यात्री परेशान हो गए, किन्तु जैसे ही यात्रियों को रेलवे ट्रैक टूटने की जानकारी हुई तो कुछ समय  के लिए उनकी सांसे थम गईं। सूचना पर पहुंचे सीनियर सेक्शन इंचार्ज अनिल कुमार यादव, बीडब्ल्यूआर अजय कुमार, गैंग इंचार्ज प्रमोद कुमार ने टूटी रेलवे ट्रैक को ठीक कराकर ट्रेन को रवाना किया। ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। डीआरएम अमिताभ ने इस घटना को सामान्य बताया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन की स्पीड कम थी।
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में रेल फ्रैक्चर होते रहते हैं। इस वाकये से 40 मिनट तक संबंधित रूट पर ट्रेन संचालन रोकना पड़ा। बाद में दूसरी पटरी से ट्रेनों को निकाला गया। उधर गोदिंया एक्सप्रेस भी शाम 5.30 बजे तक छिवकी पहुंच चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed