{"_id":"60dcca7f72cc3d419340ab6c","slug":"golu-was-murdered-by-giving-a-betel-nut-of-50-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : 50 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी गोलू की हत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : 50 हजार की सुपारी देकर कराई गई थी गोलू की हत्या
Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 01 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
कत्ल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घूरपुर थाना क्षेत्र के पंवर सुक्खू का पूरा गांव में रविवार की रात 15 साल के गोलू की गला घोंटकर हत्या का खुलासा हो गया। पड़ोसी मौजीलाल ने 50 हजार की सुपारी देकर हत्या कराई थी। पुलिस ने मौजी और राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। राकेश के साथ हत्या में कुछ और लोग भी शामिल थे। उनकी तलाश की जा रही है।
सुक्खू का पूरा गांव के धर्मराज किसान हैं। रविवार रात उनका बेटा गोलू (15) खाना खाकर आंगन में सोया था। रात में वह लापता हो गया। घर वाले उसे ढूंढते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला था। सुबह गोलू का शव घर के बगल खेत में मिला। शव को पुआल से ढक दिया गया था। 15 साल के बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। गोलू के दादा बनवारी लाल की तहरीर पर पड़ोसी मौजीलाल और उसके बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस को एक अन्य पड़ोसी पर भी शक था।
उसे भी हिरासत में लिया गया था। दरअसल मौजी लाल और धर्मराज के बीच काफी समय से जमीन का विवाद चला आ रहा था। घर वालों का कहना था कि रविवार को भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। इसी विवाद में गोलू को मार डाला गया। एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित ने बताया कि पूछताछ और मोबाइल कॉल डीटेल्स के आधार पर गांव के राकेश को उठाया गया।
विज्ञापन
पता चला कि मौजी लाल ने राकेश को 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। 25 हजार एडवांस भी दे दिए गए थे। राकेश ने कुछ लोगों की मदद से सोते हुए गोलू को उठाया और खेत में ले जाकर उसे मार डाला। एसपी के मुताबिक मौजीलाल और धर्मराज के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद था। इसी रंजिश में मौजीलाल ने सुपारी देकर धर्मराज के बेटे की हत्या करवा दी।