Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goddess Kalyani showers blessings on devotees during Navratri, mention of which is found in the Puranas.

Navratri : : नवरात्रि पर भक्तों पर कृपा बरसाती हैं कल्याणी देवी, पुराणों में मिलता है उल्लेख

Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Sep 2025 06:26 PM IST
सार

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। पुरातत्व विभाग प्रमाणित करता है कि मां कल्याणी की मूर्ति करीब 1500 वर्ष प्राचीन है।

विज्ञापन
Goddess Kalyani showers blessings on devotees during Navratri, mention of which is found in the Puranas.
नवरात्रि पर कल्याणी देवी का भव्य श्रृंगार किया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में नवरात्र पर भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। पुरातत्व विभाग प्रमाणित करता है कि मां कल्याणी की मूर्ति करीब 1500 वर्ष प्राचीन है। भगवती सती की अंगुलियां यहां गिरी थीं, जिसका प्रमाण पद्म पुराण, मत्स्य पुराण, ब्रह्मावर्त पुराण, प्रयाग माहत्म्य के 76वें अध्याय में मिलता है। मान्यता है कि यहां पर आदिकाल से लोगों का कल्याण होता रहा इसीलिए इन्हें कल्याणी भी कहते हैं। आचार्य पंडित श्यामजी पाठक ने बताया कि मां भगवती अपने आंचल में सिद्ध और शक्ति को लपेटे दिव्य आभा आकर्षण का केंद्र हैं। मां के प्रतिमा मंडल के मध्य भाग में एक आभा चक्र है।

विज्ञापन


मां के बाएं भाग में 10 महाविद्याओं में से एक मां छिन्नमस्तिका देवी की अनुपम प्रतिमा विराजमान है। मां के दाएं भाग में शिव जी की मनोरम प्रतिमा के साथ पार्वती जी विराजमान हैं। मां की प्रतिमा के ठीक ऊपर ब्रह्मा जी विराजमान हैं। ऊपर ही मां के दाएं भाग में गजानन गणेश जी और बाएं में हनुमान जी की प्रतिमा विराजमान है। मां कल्याणी की प्रतिमा 32 अंगुल की है जिसका जिक्र पुराणों में भी है। इनकी सेविकाओं के रूप में दो जोगनिया भी हैं। देवी देवताओं का ऐसा संगम समानता अन्यत्र दिखाई नहीं देता जब इस प्रतिमा मंडल का पूरा शृंगार हो जाता है तो इसकी शोभा अवनी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed