फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   God Jagannath will take rest

भगवान जगन्नाथ करेंगे विश्राम

Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 21 Jun 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
God Jagannath will take rest
सोमवार को मुट्टीगंज क्षेत्र में श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से जगन्नाथ विश्राम शोभा यात्रा निकाली गई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
जेठ पूर्णिमा सोमवार को भगवान जगन्नाथ विश्राम में चले गए। पखवारा भर यानी आषाढ़ कृष्ण पक्ष प्रतिपदा से आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तक भक्तों को उनके दर्शन नहीं मिलेंगे, हालांकि इस दौरान मंदिरों में होने वाली नियमित पूजा-अर्चना होती रहेगी। भोग में मिठाई, पकवान के बजाए काढ़ा का भोग लगाया जाएगा।
विज्ञापन


श्री जगन्नाथ जी महोत्सव समिति की ओर से विद्या गौरी वाटिका सत्तीचौरा से विश्राम यात्रा गाजे-बाजे के संग निकाली गई। समिति के अध्यक्ष गोवर्द्धन दास गुप्ता ने विधिविधान से भगवान जगन्नाथ पूजन-अर्चन के साथ आरती की। भगवान जगन्नाथ को बड़े भाई बलभद्र बहन सुभद्रा के साथ रथ पर आरूढ़ कराया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त राजन शुक्ला ने भगवान की आरती उतारी। जय जगन्नाथ के घोष के साथ विश्राम यात्रा आरंभ हुई। 
विज्ञापन


संयोजक बसंत लाल, सह संयोजक राजेश केसरवानी की देखरेख में निकाली गई विश्राम यात्रा में हाथी, घोड़ा, ध्वजा पताका के साथ राधा कृष्ण, कृष्ण बलदेव, सुदामा आदि लीला प्रसंगों पर आधारित झांकियां शामिल थी। भक्ति संगीत की धुन पर नाचते श्रद्धालु चल रहे थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्राम यात्रा विद्या गौरी वाटिका से आरंभ होकर तिलक मार्ग, मुट्ठीगंज चौराहा, रामभवन, सुलाकी चौराहा, शिवचरण लाल रोड, हिवेट रोड, जीरो रोड स्थित आर्य भवन निकट हाटकेश्वर मंदिर पहुंच कर संपन्न हुई। छह जुलाई रथयात्रा तक भगवान यहीं विश्राम करेंगे। यात्रा में अमर वैश्य मुन्ना भइया, दाऊदयाल गुप्त, जयराम गुप्ता, राजेश केसरवानी, श्रीनाथजी, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, कृष्ण भगवान केसरवानी, त्रिलोकी, उज्ज्वल, गगन दास गुप्ता, उमा गुप्ता, निर्मल गुप्ता, मीरा गुप्ता, इंद्राणी मालवीय, उमा सिंह बघेला, लता उपाध्याय, अरुण साहू, अतुल खन्ना आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed