फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Goat Cries for Help After Man Falls into Well in Kaushambi Guides Family to Spot Story of Loyalty Goes Viral

UP: कुएं में गिरा युवक तो चिल्ला उठी बकरी... परिजनों को दिखाई राह; बेजुबां की वफादारी के हर तरफ चर्चे

Mon, 16 Jun 2025 12:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Jun 2025 12:25 PM IST
सार

Kaushambi Viral News: कौशांबी में एक युवक कुएं में गिर गया। इस दौरान उसकी बकरी चिल्ला उठी। उसने परिजनों को राह दिखाई। मशक्कत के बाद लोगों ने निकालकर उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन युवक की जान नहीं बचाई जा सकी।

विज्ञापन
Goat Cries for Help After Man Falls into Well in Kaushambi Guides Family to Spot Story of Loyalty Goes Viral
कुएं में गिरने से युवक की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Kaushambi Bizarre News: आमतौर पर कुत्तों को वफादारी का प्रतीक माना जाता है, लेकिन कौशांबी जिले के फतेहपुर के धाता अंतर्गत बबुरारा गांव में एक बकरी ने इसकी मिसाल पेश की है। उसे चराने वाला युवक जब कुएं में गिर गया तो बेजुबान मानी जाने वाली बकरी परिजनों के पास जाकर चिल्ला उठी और फिर उन्हें घटनास्थल तक ले आई। 
विज्ञापन


कुएं से निकालकर युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। बेजुबानों में कुत्ते, गाय, बिल्ली और हाथी की वफादारी की तमाम कहानियां हैं, जो फिल्मों में भी दर्शाई गईं हैं, लेकिन शनिवार को हकीकत में एक बकरी ने वह कर दिखाया, जिसकी शायद कल्पना भी नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन


दरअसल, बबुरारा निवासी रघुराज का बेटा अर्जुन (32 वर्षीय) खेती के साथ ही बकरी पालन भी करता था। रघुराज ने बताया कि अर्जुन न सिर्फ बकरियों की देखभाल करता था, बल्कि उसे बेजुबानों से खास लगाव था। बीते रोज दोपहर में अर्जुन बकरियों को चराने के लिए खेत की तरफ गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच एक अंधे कुएं में वह अचानक गिर गया। देर शाम तक जब अर्जुन घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। इस दौरान उन्होंने देखा कि कुएं से करीब 500 सौ मीटर दूरी पर अर्जुन की बकरी चिल्ला रही है। 
 

कुएं के पास पहुंचकर फिर चिल्ला उठी बकरी
परिजन जब उसके पास पहुंचे तो वह भागने लगी। परिवार वाले और अन्य ग्रामीण भी उसके पीछे जाने लगे। अचानक बकरी कुएं के पास पहुंचकर फिर चिल्ला उठी। लोगों ने कुएं में झांककर देखा तो जख्मी हाल में अर्जुन पड़ा हुआ था।

 

इलाज के दौरान अर्जुन की मौत
मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया, तब तक अर्जुन की सांसें चल रहीं थीं। परिजन और ग्रामीण उसे लेकर मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह अर्जुन ने दम तोड़ दिया। 

 

पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी की। भले ही अर्जुन को बचाया नहीं जा सका, लेकिन सभी की जुबां पर बेजुबां बकरी की वफादारी की चर्चा आम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed