फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Go to court seeking a ban on meat exports

गो मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की कोर्ट से मांग

Tue, 21 Apr 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 21 Apr 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Go to court seeking a ban on meat exports
गाय व अन्य दुधारू पशुओं के मांस निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की मांग पर हाईकोर्ट ने केंद्र तथा राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। दोनों सरकारों से चार सप्ताह में अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। लायर्स सिविलियन सोसाइटी की जनहित याचिका में उत्तर प्रदेश गोवध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम का कड़ाई से पालन कराने की मांग की गई है। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति वीके मिश्र की खंडपीठ सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन


याची का पक्ष रख रहे अधिवक्ता डॉ. डीके तिवारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश और देश के दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में दुधारू जानवरों (गाय और भैंस) के मांस का निर्यात होता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारत मांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। यहां से दुनिया के करीब 65 देशों को मांस का निर्यात किया जाता है। उत्तर प्रदेश में गो वध प्रतिषेध अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई नहीं हो रही है। संविधान के नीति निदेशक सिद्धांत में भी दूध देने वाले जानवरों के संरक्षण की जिम्मेदारी सरकारों को सौंपी गई है।
विज्ञापन


याची का यह भी कहना था कि पशुओं को काटने के बाद बचे हुए कचरे (स्लाटर वेस्ट) का सही तरीके से निस्तारण किया जाए। इसका निस्तारण बायो मेडिकल वेस्ट की तरह किया जाना चाहिए। वध किए जाने योग्य जानवरों का वध भी स्थायी निकायों द्वारा निर्मित वधशालाओं में ही किया जाना चाहिए। दुधारू जानवरों को काटने से किसान, पर्यावरण और कृषि को नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed