फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Glance of Mughal period in Khusro Bagh, prayagraj , CM Yogi inaugurated

प्रयागराज में दिखेगी मुगलकाल की झलक, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

Thu, 10 Jan 2019 08:37 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 10 Jan 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
Glance of Mughal period in Khusro Bagh, prayagraj , CM Yogi inaugurated

मुगलकालीन सभ्यता देखनी है तो खुसरोबाग आइए। उद्यान से लेकर सड़क तक में उस काल की झलक दिखाई देगी। 16.64 करोड़ रुपये की लागत से बाग का पुनरोद्धार किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को इसका लोकार्पण किया।

विज्ञापन


अपनी विशालता और स्वच्छ हवा के लिए शहरियों के आर्कषण का केंद्र रहे खुसरोबाग की खुबसूरती अब लोगों को और लुभाएगी। अब यहां सबकुछ व्यवस्थित होने का दावा किया जा रहा है। टूटी फूटी सड़क की जगह ग्रेनाइट और लाल पत्थरों ने ले ली है। सड़क भी एक फीट ऊंची बनाई गई है। खास यह कि हर सड़क एक दूसरे को 90 डिग्री पर मिल रही है। मुख्य उद्यान विशेषज्ञ केएम चौधरी ने बताया कि यह मुगलकाल की सड़कों की विशेषता रही है।

विज्ञापन

 

इसके अलावा मुगलकाल में जोनिपरेश और मोर पंखी के पौधे अधिक लगाए जाते थे। यहां भी सड़क के किनारे दोनों तरफ इन्हीं पौधों को लगाया गया है। बाग में एक स्थान ऐसा भी है जहां 30 से 40 लोग पिकनिक मना सकते हैं। इसके अलावा भ्रमण के लिए आठ क्षेत्र बनाए गए हैं। बाग में दो फव्वारे भी लगाए गए हैं। बाग में टहलने वाले तथा वैज्ञानिकों की टॉयलेट की कमी की समस्या भी दूर हो गई है। वहां विशेष तरीके के दो टॉयलेट बनवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी कार्यों का भ्रमण और लोकार्पण किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी, अपर मुख्य सचिव डॉ.अवनीश अवस्थी आदि मौजूद रहे।

नागरिक सुरक्षा कोर के सदस्यों को मिली किट

एनडीआरएफ का प्रशिक्षण ले चुके नागरिक सुरक्षा कोर के पांच वार्डेन को किट और उपकरण वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें किट एवं उपकरण प्रदान किए। उपकरण पाने वालाें में वंदना सिंह, रजनी सिंह, जफर हमीद अंसारी, इंद्रपाल यादव और रौनक गुप्ता शामिल रहीं। इस मौके पर उपनियंत्रक ओंकार सिंह, चीफ वार्डेन अनिल कुमार गुप्ता अन्नू भइया, डिप्टी चीफ वार्डेन सादिक हुसैन सिद्दीकी, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed