फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend's call came in the pavilion, the groom escaped

मंडप में प्रेमिका का आया फोन, फरार हुआ दूल्हा

Thu, 06 Jun 2019 01:13 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Jun 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend's call came in the pavilion, the groom escaped
दूल्हा (सांकेतिक तस्वीर)
शादी के दौरान मंडप में उस समय हड़कंप मच गया, जब दूल्हे के मोबाइल पर उसकी प्रेमिका का फोन आया। इसी बीच वह दुल्हन की मांग में सिंदूर डाला और मंडप से चंपत हो गया। लड़की पक्ष के लोगों ने बारातियों को बंधक बना लिया। देर तक पंचायत चलती रही। पुलिस नहीं पहुंची लेकिन देर शाम तक कोई नतीजा नहीं निकल सका।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पिडौना गांव में मंगलवार शाम जौनपुर के मछली शहर इलाके के गांव पराहित के रहने वाले छोटे लाल के बेटे शैलेश कुमार की बारात आई हुई थी। द्वारचार के बाद घर में मंडप में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हा दुल्हन के मांग में सिंदूर भी डाल दिया। इसी दौरान उसकी प्रेमिका का फोन दूल्हे के मोबाइल पर आया तो वह सन्न रह गया। जब तक मंडप में मौजूद लोग कुछ समझ पाते दूल्हा वहां से चंपत हो गया।
विज्ञापन


छ देर बाद मछली शहर पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला खुल गया। इसे लेकर गांव में हड़कंप मच गया। गुस्साए लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे के पिता के साथ रिश्तेदारों को बंधक बना लिया और दूल्हे के बिना लड़की की विदाई करने से मना कर दिया। दोनों पक्षों के भी पंचायत का कार्यक्रम दिन भर चला। पंचायत के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकला तो कोतवाली प्रभारी फूलपुर शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को कोतवाली उठा लाए जहां दोनों पक्ष के लोग आपसी पंचायत  करते रहे। फिलहाल देेर रात तक पंचायत चलने के बाद भी कोई नतीजा नहीं निकल सका है। घटना को लेकर इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। कोतवाली प्रभारी समशेर बहादुर सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है अभी तक किसी  की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed