फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girlfriend brother killed the driver of Azamgarh by stabbing him with a knife.

Prayagraj : प्रेमिका के भाई ने चाकू से गोदकर की थी आजमगढ़ के चालक की हत्या

Fri, 22 Mar 2024 05:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Mar 2024 05:39 PM IST
सार

आरोपी नफीस धूमनगंज के चतुर्थ फ्लोर कांशीराम आवास योजना राजरूपपुर का रहने वाला है। पूछताछ उसने बताया कि रितिक उसकी बहन हेना से बहुत दिनों से बात कर रहा था। उसने बात करने से कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसे यहां पर बुलवाकर मार डाला। उसके बाद रात में ही उसे भगवतपुर तिराहा के पास सड़क किनारे फेंक दिया।

विज्ञापन
Girlfriend brother killed the driver of Azamgarh by stabbing him with a knife.
crime - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के भगवतपुर में सोमवार को प्रेमिका के भाई ने आजमगढ़ निवासी रितिक रोशन (26) की चाकू से गोदकर हत्या की थी। बृहस्पतिवार को एयरपोर्ट पु़लिस ने आरोपी भाई मो.नफीस को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयोग चाकू भी बरामद कर ली। उसके बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


आरोपी नफीस धूमनगंज के चतुर्थ फ्लोर कांशीराम आवास योजना राजरूपपुर का रहने वाला है। पूछताछ उसने बताया कि रितिक उसकी बहन हेना से बहुत दिनों से बात कर रहा था। उसने बात करने से कई बार मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए उसे यहां पर बुलवाकर मार डाला। उसके बाद रात में ही उसे भगवतपुर तिराहा के पास सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन


रितिक आजमगढ़ के जहानागंज थाने के अफजलपुर मस्तान गांव का रहने वाला था। रविवार शाम को घर वालों से यह बताकर निकाला था कि प्रयागराज में किसी से पैसे लेने के लिए जा रहा है। उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार को एक लड़की संजय के पास रितिक के फोन से वॉयस रिकॉर्डिंग भेज कहा था कि एयरपोर्ट थानाक्षेत्र में तुम्हारे भाई को कुछ लोग मार रहे हैं। यहां आकर उसे बचा लो। यहां पहुंचे तो पता चला उसके भाई की किसी ने हत्या कर दी है। पोस्टमार्टम में युवक के शरीर पर आधा दर्जन से अधिक घाव के निशान मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने कहा, न्याय नहीं मिला तो परिवार संग थाने के सामने आत्मदाह कर लूंगा

संदीप ने बताया कि उसके भाई को हेना नाम की लड़की ने बुलाया था। लेकिन, पुलिस ने उसके भाई को ही गिरफ्तार किया है। अभी कार, मोबाइल का भी पता नहीं चल सका है। संदीप ने कहा कि यदि न्याय नहीं मिला तो वह परिवार संग एयरपोर्ट थाने के सामने आत्मदाह कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed