फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl who was sent to jail for kidnapping three youths, she was found in Mumbai, said - had come herself

प्रयागराज : जिस किशोरी के अपहरण के आरोप में तीन युवक भेजे गए जेल, वह मुंबई में मिली, बोली- खुद ही आई थी

Fri, 25 Mar 2022 04:07 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 25 Mar 2022 04:07 AM IST
सार

छात्रा धूमनगंज की रहने वाली है और क्षेत्र में ही स्थित स्कूल में पढ़ती है। नौ मार्च की रात वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। परिजनों ने तीन युवकों पर शक जताया था, जिन्हें पुलिस ने अगले ही दिन हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
girl who was sent to jail for kidnapping three youths, she was found in Mumbai, said - had come herself
Crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

धूमनगंज से रहस्यमय हालात में गायब नौवीं की छात्रा 14 दिन बाद मुंबई में मिली। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद उसे उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि वह खुद से ही ट्रेन से मुंबई चली गई थी। छात्रा के मिलने से उसके परिजनों के साथ ही पुलिस ने भी राहत की सांस ली है।

विज्ञापन



छात्रा धूमनगंज की रहने वाली है और क्षेत्र में ही स्थित स्कूल में पढ़ती है। नौ मार्च की रात वह संदिग्ध हाल में लापता हो गई थी। परिजनों ने तीन युवकों पर शक जताया था, जिन्हें पुलिस ने अगले ही दिन हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन



परिजनों ने उनके खिलाफ बेटी को बहलाफुसलाकर अगवा करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी छात्रा का पता नहीं चल सका। धूमनगंज इंस्पेक्टर अनूप सिंह व उनकी टीम उसकी खोजबीन में जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाइल्ड लाइन के माध्यम से हुई जानकारी

 

उन्होंने जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी छात्रा के बारे में सूचना दी कि इस हुलिये की छात्रा दिखे तो उन्हें तुरंत सूचित किया जाए। दो दिन पहले मुंबई चाइल्ड लाइन से सूचना मिली कि 14-15 साल की बच्ची मिली है जो खुद को धूमनगंज की रहने वाली बता रही है। व्हाट्सएप पर फोटो आने पर पता चला कि यह वही छात्रा है, जो नौ मार्च को गायब हुई।

 

 

इस पर ध्ूामनगंज पुलिस की एक टीम मुंबई पहुंची और छात्रा को सकुशल वापस लाई। पूछताछ में पता चला है कि छात्रा घर से निकलकर मोहल्ले में ही स्थित मंदिर पर पहुंच गई थी। फिर कुछ देर बाद वहां से बम्हरौली स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में बैठकर कानपुर और फिर मुंबई चली गई थी। जहां स्टेशन पर घूमता देख चाइल्ड लाइन उसे अपने साथ रखे हुई थी। सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंंह ने बताया कि बच्ची सकुशल बरामद कर ली गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed