फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl student kidnapped on her way to school, FIR registered

Prayagraj News: स्कूल जाते समय छात्रा का अपहरण, एफआईआर दर्ज

Sat, 20 Dec 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 20 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Girl student kidnapped on her way to school, FIR registered
स्कूल जा रही छात्रा का रास्ते में एक युवक ने अपहरण कर लिया। जब छात्रा के पिता ने फोन लगाकर पूछा तो गालियां दी गई और शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी गई। छात्रा के पिता ने मऊआइमा थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मऊआइमा थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी बीते 16 दिसंबर को सुबह स्कूल जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में छात्रा को दूसरे गांव का एक युवक अपहरण कर ले गया। शाम तक छात्रा के न आने पर परिजन चिंतित हो गए और छात्रा की तलाश में जुट गए। छात्रा के पिता का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी युवक के पास फोन लगाकर पूछा तो गालियां देते कहा कि तुम्हारी बेटी मेरे पास है। उससे शादी करूंगा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की गिरफ्तारी और छात्रा को जल्द बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed