फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl jumped into swollen Yamuna, divers started searching, CCTV footage of her leaving the house went viral

Prayagraj : उफनाई यमुना में युवती ने लगाई छलांग, गोताखोर खोजबीन में जुटे, घर से निकलनने सीसीटीवी फुटेज वायरल

Sat, 10 Aug 2024 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 10 Aug 2024 01:51 PM IST
सार

दरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली एक युवती शीबा (18) ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर पहले वह घर से काफी तेजी के साथ निकली। घाट पर पहुंचकर उसने उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
Girl jumped into swollen Yamuna, divers started searching, CCTV footage of her leaving the house went viral
यमुना नदी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अतरसुइया थाना क्षेत्र के दरियाबाद घाट पर शनिवार को एक युवती ने उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। देखते ही देखते वह तेज धारा में समा गई। घाट पर मौजूद लोगों के शोरगुल मचाने के बाद भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से खोजबीन में जुट गई। काफी देर तक खोजबीन के बाद युवती का पता नहीं चला। दो दिन पहले भी इसी मुहल्ले के एक युवक सागर सिंह (24) ने भी नए  यमुना पुल से छलांग लगाई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चला है। पुलिस दोनों घटनाओं को जोड़कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन










दरियाबाद मोहल्ले की रहने वाली एक युवती शीबा (18) ने नदी में छलांग लगा दी। कुछ देर पहले वह घर से काफी तेजी के साथ निकली। घाट पर पहुंचकर उसने उफनाई यमुना में छलांग लगा दी। यह देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोरगुल मचाना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से खोजबीन कराने में जुट गई। काफी देर बाद भी युवती का पता नहीं चला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यमुना नदी में इस समय बाढ़ की स्थिति है। कूदने के बाद युवती तेज धारा में बह गई। पुलिस जांच में सुबह घर से निकलने के दौरान शीबा का फुटेज सामने आया है। 

विज्ञापन

युवक ने यमुना में लगाई छलांग, पांच घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

अतरसुइया के रहने वाले एक युवक ने यमुना नए पुल से छलांग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया दल (एसडीआरएफ) ने करीब पांच घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर युवक की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका।

बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक नए यमुना पुल से छलांग लगा दी है। सूचना पर पहुंची कीडगंज थाना पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। घंटों चले ऑपरेशन के बावजूद पुलिस को युवक के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। इसी दाैरान टीम को यमुना पुल पर एक अज्ञात बाइक मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने जांच में पाया कि बाइक अतरसुइया के रहने वाले 24 वर्षीय सागर सिंह की है।

पुल पर माैजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि मोबाइल फोन पर बात करने के बाद युवक ने नदी में छलांग लगा थी। इसके बाद पुलिस परिजनों का बयान दर्ज किया, परिजनों ने कहा उनके इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बेटे ने यमुना में छलांग क्यों लगाई है। शुक्रवार सुबह एक बार फिर पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed