फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl falls from roof in monkey attack, dies

Prayagraj News: बंदरों के हमले में छत से गिरी युवती, मौत

Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 14 Jul 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Girl falls from roof in monkey attack, dies
मीरगंज। धर्मपुरा गांव में छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई युवती पर बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। खुद को बचाने के प्रयास में वह सीढ़ियों से गिर गई। घायल अवस्था में परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव के रहने वाले बब्बू खां ने बताया कि बुधवार शाम बेटी चमन बी (19) छत पर सूख रहे कपड़े लेने गई थी। वहां बैठे बंदरों के झुंड ने उसके ऊपर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के लिए जब वह भागी तो उसका पैर फिसल गया। सीढ़ियों से गिरने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में भी चोट आई।
विज्ञापन

आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। बृहस्पतिवार को परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। गमगीन माहौल में उसे सुपुर्दे खाक किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक है। कई लोगों पर हमला कर बंदर उन्हें घायल कर चुके हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत भी दर्ज कराई गई। इसके बाद भी अब तक बंदरों को नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed