फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   girl created colorful witches in lock down

लॉक डाउन में छात्राओं ने बनाई रंग बिरंगी चूड़िया

Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
girl created colorful witches in lock down
प्रयाग महिला विद्यापीठ (पीएमवी) डिग्री कॉलेज की छात्राओं का एक माह रचनात्मक प्रयोगों में ही बीत किया। किसी ने रंग बिरंगी चूड़ियां बनाईं तो किसी ने अनूठी चित्रकारी से सबका ध्यान आकर्षित किया। इस बीच कॉलेज की ओर से राशन का वितरण किया गया और प्रधानमंत्री राहत कोष में 57094 रुपये जमा किए गए, जो शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन से इकट्ठा किए गए थे।
विज्ञापन

कॉलेज की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जूही शुक्ला ने बताया कि लॉक डाउन में प्रयाग महिला विद्यापीठ की छात्राओं को ढेर सारे काम किए। कॉलेज की छात्रा जागृति झा ने लॉक डाउन के दौरान अपनी पढ़ाई के बाद बचे हुए समय का सदुपयोग करते हुए घर में रखे सामान से रंग बिरंगी चूड़ियां बनाईं। इस दौरान छात्राओं ने मास्क बनाए, निबंध लिखे और शाक सब्जियों का उत्पादन भी किया। इसके अलावा स्वाति मिश्रा, प्रतीक्षा सिंह, अर्शला बानो, निशि शर्मा, पूजा बिंद, आंचल यादव, अदिति आदि छात्राओं ने चित्रकारी, किचेन, गार्डनिंग, निबंध, कविता आदि में अपने उत्साह का परिचय दिया। सत्र 2019-20 की मिस पीएमवी प्रतीक्षा सिंह ने लॉकडाउन के दौरान घर में रहकर चित्रकारी के माध्यम से कोरोना से बचाव का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed