फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Girl commits suicide by hanging herself, family members accuse police of torture

Prayagraj : बीए फाइनल की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप, शव उठाने से रोका

Wed, 19 Jun 2024 06:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jun 2024 06:18 PM IST
सार

सदर बाजार में एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। कहा कि एक दिन पहले पड़ोसियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने मां-बेटी को दिन भर थाने में बैठाए रखा। हिरासत से घर आने के बाद उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। 

विज्ञापन
Girl commits suicide by hanging herself, family members accuse police of torture
घटना के बाद मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

न्यू कैंट थाना क्षेत्र के सदर बाजार निवासी साक्षी सोनकर (20) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजनों ने घर के सामने किराए पर रहने वाली एक लड़की और पड़ोस के कुछ अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है 13 जून को आधा दर्जन पड़ोसी महिलाएं मिलकर साक्षी और उसकी मां रीमा सोनकर को मारा पीटा था। जिसकी शिकायत नजदीकी चौकी पर की गई थी।

विज्ञापन



परिजनों के अनुसार कैंट थाने में दोपहर 12 बजे से रात्रि नौ बजे रात तक पुलिस ने साक्षी और उसकी मां को बैठाए रखा। विपक्षियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे वह काफी आहत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। कहा कि यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की होती तो आज यह नौबत नहीं आती। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता और चौकी इंचार्ज को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक वह शव को उठने नहीं देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed