{"_id":"587937084f1c1b8327ba9e00","slug":"ghazipur-poll","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर विधानसभा के डाक मतों की गणना 16 जनवरी को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर विधानसभा के डाक मतों की गणना 16 जनवरी को
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sat, 14 Jan 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
court shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर के विधायक और प्रदेश सरकार में मंत्री विजय मिश्र के खिलाफ दाखिल चुनाव याचिका में हाईकोर्ट डाक से पड़े मतों की गणना 16 जनवरी को कराएगा। डाक मतों का बक्सा कोर्ट ने पहले ही तलब कर लिया था।
गाजीपुर से प्रत्याशी रहे डॉ. राजकुमार गौतम ने चुनाव याचिका दाखिल कर विजय मिश्र के निर्वाचन को चुनौती दी है। आरोप है कि जिला निर्वाचन अधिकारी ने डाक से आए मतों की गणना कराए बिना ही चुनाव परिणाम घोषित कर दिया।
जीत-हार का अंतर बेहद मामूली है। याची का कहना है कि यदि डाक मतों की गणना कराई जाती तो परिणाम बदल सकता है। चुनाव में विजय मिश्र 241 मतों से विजयी घोषित किए गए, जबकि डाक से आए 1030 मतों की गिनती नहीं की गई। याचिका पर न्यायमूर्ति पंकज मित्तल सुनवाई कर रहे हैं। याची की ओर से अधिवक्ता नरेंद्र कुमार पांडेय ने बहस की।