{"_id":"6349aae86a1146674e04aa9d","slug":"ghazipur-mp-afzal-ansari-withdraws-petition-will-challenge-afresh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने वापस ली याचिका, नए सिरे से देंगे चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने वापस ली याचिका, नए सिरे से देंगे चुनौती
Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:01 AM IST
सार
याची अधिवक्ता ने नए सिरे से याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और वर्तमान याचिका वापस करते हुए खारिज करने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने याचिका वापस करते हुए खारिज कर दी है।
विज्ञापन
अफजाल अंसारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने गिरोह बंद कानून के तहत अपराध से उन्मोचित करने की अर्जी खारिज करने के खिलाफ याचिका वापस ले ली है। याची के खिलाफ कोर्ट ने आरोप निर्मित कर दिया है, जिसे नए सिरे से चुनौती देंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति समित गोपाल ने अफजाल अंसारी की पुनरीक्षण याचिका पर दिया है।
विज्ञापन
याची अधिवक्ता ने नए सिरे से याचिका दाखिल करने की अनुमति मांगी और वर्तमान याचिका वापस करते हुए खारिज करने का अनुरोध किया। इस पर कोर्ट ने याचिका वापस करते हुए खारिज कर दी है। याची का कहना था कि भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्या केस में वह बरी हो चुका है। इस आधार पर एमपीएमएलए विशेष अदालत में चल रहे गैंगस्टर एक्ट केस को समाप्त करने की अर्जी दी थी, जो खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
इसे चुनौती दी गई थी। किंतु अब कोर्ट ने आरोप निर्मित कर दिया है। इसे भी चुनौती दी जाएगी। पूर्व विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी और बहनोई एजाजुल के साथ ही वर्ष 2007 में अफजाल अंसारी के खिलाफ कृष्णानंद राय हत्या का केस दर्ज हुआ था। इसमें बरी होने के बावजूद उसी के आधार पर गैंगस्टर का मुक़दमा कायम किया गया है।। दलील दी गई सिर्फ एक मुकदमे के आधार पर गैंगस्टर एक्ट का केस नहीं चलाया जा सकता। याचिका में गिरोह बंद कानून के तहत कार्यवाही को रद्द किए जाने की मांग की गई थी।
विज्ञापन