फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Get enough water to dip

डुबकी लगाने के लिए मिलेगा पर्याप्त जल

Mon, 12 Jan 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Mon, 12 Jan 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Get enough water to dip
सबकुछ ठीक रहा तो मकर संक्रांति पर स्नानार्थियों को पौष पूर्णिमा की तरह संगम पर डुबकी लगाने के लिए घाट पर लेटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। घाट पर स्नानार्थियों को पर्याप्त जल मिलेगा। नरौरा से छोड़ा गया जल मंगलवार सुबह इलाहाबाद पहुंचने की उम्मीद है। इस बीच संगम घाट पर खोदाई का काम भी पूरा कर लिया गया है ताकि स्नान के दौरान पर्याप्त जल मिल सके। इसके साथ ही प्रशासन मकर संक्रांति के स्नान के लिए दस घाटों को अंतिम रूप देने में लग गया है। अगर कटान नहीं हुआ तो एक और नया घाट बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


संगम पर जल की कमी को लेकर पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व पर काफी हल्ला मचा। साधु-संत धरने पर बैठे गए। मामला सरकार तक पहुंचा तो सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता सोन को निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद प्रशासन ने संगम पर पर्याप्त जल मुहैया कराने के लिए पूरा जोर लगा दिया। कमिश्नर बीके सिंह की तरफ से शासन को पत्र भेजे जाने के बाद नरौरा से छोड़ा गया जल रविवार को कानपुर पहुंच गया था। अफसरों को उम्मीद है कि मंगलवार सुबह तक जल इलाहाबाद पहुंच जाएगा। गंगा का बहाव झूंसी की तरफ तेज है।
विज्ञापन


ऐसे में अफसरों को आशंका थी कि पयाप्त जल छोड़े जाने के बावजूद संगम पर जल की कमी हो सकती है, सो प्रशासन ने पोकलैंड मशीनें लगवाकर संगम घाट पर खोदाई का काम शुरू करा दिया। लगातार 48 घंटे तक चल यह काम सोमवार रात पूरा हो गया। एडीएम सिटी एसके शर्मा ने बताया कि खोदी गई जगह को गंगा की मुख्य धारा से जोड़ दिया जाएगा। मंगलवार सुबह जब नारौरा से छोड़ा गया जल इलाहाबाद पहुंचेगा तो संगम पर भी स्नानार्थियों को डुबकी लगाने के लिए पर्याप्त जल मिलेगा। उन्होंने बताया कि 14 एवं 15 जनवरी को मकर संक्रांति के स्नान पर्व के लिए दस घाट तैयार किए जा रहे हैं जबकि पौष पूर्णिमा पर नौ घाट बनाए गए थे। अरैल की तरफ दो घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा संगम स्नान घाट, रामघाट, दशाश्वमेघ घाट, गंगोली शिवाला से मोरी के बीच का घाट, मोरी से काली सड़क और काली सड़क से त्रिवेणी के बीच भी घाट बनाया गया है। कुल दस घाट बन रहे हैं। अगर कटान की समस्या नहीं हुई तो एक और घाट बनाया जा सकता है और तब घाटों की संख्या 11 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला प्रशासन ने कानपुर आईआईटी से जीरो डिस्चार्ज वाले आधा दर्जन टॉयलेट मंगवा लिए हैं। इन टॉयलेट्स के इस्तेमाल से गंदगी बिल्कुल नहीं होगी। एडीएम सिटी एसके शर्मा के मुताबिक जीरो डिस्चार्ज वाले मोबाइल टॉयलेट मेला क्षेत्र में रखवा दिए गए हैं। इनमें से चार टॉयलेट संगम और दो टॉयलेट रामघाट के पास रखवाए गए हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed