फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   German technology coaches will be installed in Sangam Express from 26, the train will be able to run at a maxi

Railway :  संगम एक्सप्रेस में 26 जुलाई से लग जाएंगे जर्मन तकनीक वाले कोच, 130 की रफ्तार से दौड़ सकेगी ट्रेन

Wed, 19 Jul 2023 11:33 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 19 Jul 2023 11:33 AM IST
सार

कुछ माह पूर्व ही संगम का एक रैक एलएचबी रेक से लैस किया गया था, लेकिन दूसरा रैक आईसीएफ ही था। फिलहाल 26 जुलाई से अब दोनों रैक एलएचबी के हो जाएंगे। इसमें अब स्लीपर के छह, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर और एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा।

विज्ञापन
German technology coaches will be installed in Sangam Express from 26, the train will be able to run at a maxi
संगम एक्सप्रेस, एलएचबी कोच। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज जंक्शन से मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस में बुधवार 26 जुलाई से एलएचबी कोच लग जाएंगे। अभी संगम का एक ही रैक जर्मन तकनीक वाले एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) से लैस है। एलएचबी रैक लगने के बाद आने वाले दिनों में संगम एक्सप्रेस भी अधिकतम 130 की रफ्तार से दौड़ सकेगी। पुराने आईसीएफ कोच होने की वजह से इसकी अधिकतम स्पीड अभी 110 किमी प्रतिघंटा ही है।

विज्ञापन


कुछ माह पूर्व ही संगम का एक रैक एलएचबी रेक से लैस किया गया था, लेकिन दूसरा रैक आईसीएफ ही था। फिलहाल 26 जुलाई से अब दोनों रैक एलएचबी के हो जाएंगे। इसमें अब स्लीपर के छह, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो, सामान्य श्रेणी के चार, एसएलआर और एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा।
विज्ञापन


वहीं दूसरे रैक में सामान्य श्रेणी के चार, स्लीपर के पांच, एसी इकोनॉमी का एक, एसी थ्री के पांच, एसी टू के दो व एसएलआर और एसएलआरडी का एक-एक कोच रहेगा। अब दोनों ही एलएचबी रैक होने से ट्रेन के रुकने व चलने पर यात्रियों को झटका भी महसूस नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीएफ कोच के मुकाबले ज्यादा लंबा और हल्का होने की वजह से अगर कहीं कोई हादसा होता है, तो यह कोच एक-दूसरे पर नहीं चढ़ते हैं। इसमें डिस्क ब्रेक के साथ आईसीएफ कोच के मुकाबले ज्यादा बर्थ रहती हैं। एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि प्रयागराज से 26 जुलाई व मेरठ सिटी से 27 जुलाई से एलएचबी कोच संगम एक्सप्रेस में लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed