फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   General ticket can be closed on any day

किसी भी दिन खुल सकती है जनरल टिकट वाली बंद खिड़की

Fri, 11 Dec 2020 01:14 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
General ticket can be closed on any day
प्रयागराज। कोविड-19 के चलते रेलवे स्टेशनों की जनरल टिकट वाली बंद खिड़की यात्रियों के लिए किसी भी दिन खुल सकती है। रेलवे बोर्ड द्वारा दिए निर्देश के बाद उत्तर मध्य रेलवे में मंथन शुरू हो गया है कि जनरल टिकट की खिड़की कब और किस तरह से खोली जाए। रेलवे बोर्ड ने स्टेशनों पर लगे यूटीएस, एटीवीएम आदि सिस्टम को भी चालू करने को कहा है। ताकि, यात्रियों को टिकट विंडो के अलावा अन्य माध्यमों से जनरल टिकट मिल सकें। बोर्ड ने एटीवीएम से जारी किए गए टिकट की वैधता बढ़ाने को भी कहा है।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी किए गए निर्देश के बाद एनसीआर मुख्यालय एवं मंडल के अफसरों में इस बात पर संशय है कि वह बोर्ड के आदेश पालन कब और कैसे करें। सूत्रों का कहना है कि अफसर जनरल टिकट में सीट नंबर देने और यात्रियों को बिठाने की व्यवस्था को लेकर संशय में हैं। अभी तक कोविड के चक्कर में आरक्षण केंद्र से जनरल कोच में बैठने के लिए भी सीट बुक करनी पड़ रही है। अब अगर टिकट विंडो को खोला जाता है तो पुराने ढर्रे के हिसाब से जनरल टिकट यात्रियों को जारी किया जाएगा। ऐसे में मुश्किल यह है कि यात्रियों की भीड़ ट्रेनों में कहां और कैसे बैठेगी।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग कैसे बनी रहेेगी? यह सवाल रेल अधिकारियों को परेशान किए हुए है। चर्चा है कि 11 दिसंबर के यह व्यवस्था लागू करने का निर्देश आ सकता है। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत कुमार सिंह का कहना है कि आने वाले दिनों में अगर कोई पैसेंजर ट्रेन आदि शुरू की जाती है, तब उसमें जनरल टिकट की बिक्री की जा सकती है। हालांकि, कामर्शियल विभाग के अफसर जनरल टिकट की बिक्री को लेकर मंथन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed