फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Garbage house built in Kanevra but no way to reach there

Prayagraj News: कनेवरा में कूड़ा घर बना पर जाने के लिए रास्ता नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Garbage house built in Kanevra but no way to reach there
फोटो कैप्शन: मांडा: कनेवरा गांव में रास्ते के अभाव में बना कूड़ा संग्रह केंद्र।
ब्लॉक क्षेत्र के कनेवरा गांव में कूड़ा संग्रह केंद्र तो बना दिया गया लेकिन वहां पहुंचने तक का रास्ता नहीं बनाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना रास्ते के संग्रह केंद्र तक कैसे पहुंचा जाएगा। हाल ही में आई आंधी में केंद्र के तीन शेड भी उखड़ गए।
विज्ञापन

सरकारी योजना के तहत घर-घर से कूड़ा संग्रह कर केंद्र तक लाया जाना था, लेकिन व्यवस्था के अभाव में यह पूरी प्रक्रिया शुरू ही नहीं हो सकी। निर्माण के बाद से केंद्र का संचालन नहीं हो पाया है। ग्रामीण धीरज कुमार, मुकेश ने केंद्र तक रास्ता बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत अरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर अनियमितता पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी। आवागमन मार्ग की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed