फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Gappu Bhaiya' to make devotees aware at Magh Mela

माघ मेले में श्रद्धालुओं को जागरूक करेंगे गप्पू भइया

Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
'Gappu Bhaiya' to make devotees aware at Magh Mela
प्रयागराज। संगम तीरे लगने वाले माघ मेले में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को रेलवे के ‘गप्पू भइया’ सुरक्षित सफर के तरीके बताएंगे। रेलवे ने आम लोगों को समझाने के लिए गप्पू भैया नाम से एक कार्टून करेक्टर पिछले माह ही लांच किया था। इसमें नौ अलग-अलग एनिमेशन फिल्म की सीरीज तैयार की गई है। एनसीआर द्वारा बनाई गई इस सीरीज की रेलमंत्री द्वारा सराहना करने के बाद इसे माघ मेले में श्रद्धालुओं को दिखाने की तैयारी की गई है। इस कार्टून करेक्टर के साथ मेला में रेलवे के शिविर में सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से तैयार की गई एनिमेशन फिल्म ‘गप्पू भैइया, बड़े महान, लापरवाही इनकी पहचान’ पिछले माह सीआरबी वीके यादव ने एनसीआर मुख्यालय में लांच किया। उन्हें यह फिल्म इतनी पसंद आई कि रेलवे बोर्ड ने इस एनिमेशन फिल्म को सभी प्रमुख स्टेशनों पर दिखाने का फैसला कर लिया। अब माघ मेला नजदीक है तो यह फिल्म मेला में भी यात्रियों को दिखाई जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ अजीत सिंह का कहना है कि यह फिल्म बेहद खास है। स्क्रीन पर साधारण फिल्म पर लोग भले ही ध्यान न दें लेकिन कार्टून फिल्म पर जरूर ध्यान देते हैं। इसमें एक-एक मिनट के वीडियो है। सोशल मीडिया में भी यह फिल्म चल रही है। रेल मंत्री पीयूष गोयल इसका वीडियो ट्विटर पर साझा कर चुके हैं। इसके पूर्व माघ मेले में रेलवे के शिविर में जहां यात्रियों को रेल टिकट उपलब्ध होंगे, वहां भी इसे दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

वीडियो से यह दिया जा रहा है संदेश
ट्रेन की छत पर सफर करना यमराज को बुलवा देना है। आपका जीवन सस्ता नहीं है, परिवार के लिए अमूल्य है।
चलती गाड़ी में चढ़ने से ट्रेन की बजाय आप शमशान घाट भी पहुंच सकते हैं। ट्रेन चलने के वक्त उसमें चढ़ने एवं उतरने की कोशिश न करें।
रेल ट्रैक पर सेल्फी लेना या फोटोग्राफी करना जीवन पर भारी पड़ सकता है।
ट्रेन या प्लेटफार्म पर किसी अनजान चीज को उठाना भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed