फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganpati sing jug invocation

गाइए गणपति जग वंदन

Thu, 08 Sep 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 08 Sep 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
Ganpati sing jug invocation
allahabad
इलाहाबाद। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन बुधवार को शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन को भक्तों की भीड़ उमड़ी। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच विघ्न विनाशक गणेश जी की पूजा अर्चना की गई। ‘गाइए गणपति जग वंदन’ के घोष से पूजा पंडाल देर रात तक गूंजते रहे।
विज्ञापन

बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर  में महंत फूलचंद्र शुक्ल की देखरेख में गणेश की मेवा से शृंगार हुआ। 11प्रकार के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया। भक्ति संगीत संध्या में भजन गायक गणेश श्रीवास्तव ने गणपति की महिमा का गुणगान करने वाले एक से बढ़कर एक भजन सुनाए। जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा।
विज्ञापन

श्रीरुद्र हनुमान साई धाम समिति की ओर से मनमोहन पार्क स्थित हनुमान मंदिर, महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ, करैलाबाग लाल कालोनी में आयोजित गणेश महोत्सव, श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर ,बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली, सार्वजनिक गणेश महोत्सव बैरहना, कैंट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आकाशवाणी चौराहा पर आयोजित गणेश महोत्सव पूजा पंडाल एवं दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में पूजा अर्चना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 वादविाद प्रतियोगिता में सौम्या ने मारी बाजी
 महाराष्ट्र लोकसेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में बी.जी.खेर स्मारक वाद विवाद प्रतियोगिता हुई। जिसमें महर्षि पतंजलि विद्या मंदिर की सौम्या गुप्ता ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। दूसरे स्थान पर खुशी त्रिपाठी तीसरे स्थान पर ब्वाएज हाई स्कूल एंड कालेज के  ईशित्व पांडेय और प्रोत्साहन पुरस्कार अन्वेषा गोरे को दिया गया। निर्णायक मंडल में डा.राजेंद्र त्रिपाठी, डा. मीनाक्षी यादव, डा. ओंकार वानखेड़ेे शामिल रहे। पुरस्कार  शकुन्तला जोशी ने प्रदान किया। संचालन शिवांग सप्रे, सहयोग कोमल भट्ट एवं आभार सचिव सतीश पुराणिक ने किया।  उसके पहले आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में पूजन हुआ। इस दौरान मंडल के अध्यक्ष मिलिंद गोरे, उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, मनोज केलकर, अनंत गोरे अजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed