फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganpati Puja: Huge crowd gathered in the puja pandals for Gajanan's darshan, cultural programs also took place

गणपति पूजा : गजानन के दर्शन के लिए पूजा पंडालों में उमड़ी भारी भीड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए

Sun, 04 Sep 2022 12:57 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Sep 2022 12:57 AM IST
सार

भरद्वाजपुरम पांनी टंकी के पास पंडाल में बाल गणेश की आरती विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने की। इस दौरान जन कल्याण की कामना की गई। शाम को रामजी पंच भैया के निर्देशन में भव्य भजन संध्या हुई। इसमें एक से बढ़कर एक गणेश भजनों की प्रस्तुति कलाकारों ने दी।

विज्ञापन
Ganpati Puja: Huge crowd gathered in the puja pandals for Gajanan's darshan, cultural programs also took place
Prayagraj News : बाई का बाग स्थित पंडाल में गणेशजी की पूजा आराधना करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गणपति बप्पा मोरिया, मंगलमूर्ति मोरिया के जयकारों के साथ शनिवार को पंडालों में भगवान गणेश की आरती उतारी गई। जगह-जगह भजनों की गूंज पर भक्त झूमते -थिरकते रहे। इस दौरान झांकी दर्शन के लिए देर शाम तक भीड़ लगी रही।

विज्ञापन



भरद्वाजपुरम पांनी टंकी के पास पंडाल में बाल गणेश की आरती विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने की। इस दौरान जन कल्याण की कामना की गई। शाम को रामजी पंच भैया के निर्देशन में भव्य भजन संध्या हुई। इसमें एक से बढ़कर एक गणेश भजनों की प्रस्तुति कलाकारों ने दी। इस मौके पर भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ महानगर के संयोजक तीर्थराज पांडेय बच्चा भैया, इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा, अशोक मिश्रा, संतोष मिश्रा, पं. कौशलेंद्र, अनूप मिश्रा, शिवांश, माया, मीना, दीपा, अणिमा, प्रभु राज समेत तमाम भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

Ganpati Puja: Huge crowd gathered in the puja pandals for Gajanan's darshan, cultural programs also took place
Prayagraj News : नेतानगर कीडगंज में दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।
बैरहना के राजा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सार्वजनिक गणेश महोत्सव के पंडाल में हाथ में तिरंगा लिए बैरहना के राजा हर किसी का मन मोह रहे हैं। इस पंडाल के संयोजक आशीष पांडेय और कोषाध्यक्ष राहुल पांडेय की मौजूदगी में आरती उतारी गई। आचार्य महेंद्र मिश्र, चोटी पंडित ने पूजन कराया। भजन- कीर्तन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। शाम छह बजे से भव्य महाप्रहाद वितरण शुरू हुआ। जिसमे प्रसाद पाने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।


गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया के जयकारे गूंजते रहे। आरती से पूर्व बैरहना के राजा के दरबार में सुंदरकांड का पाठ किया गया। एक कुंतल बूंदी का भोग लगाया गया। आलोक जादूगर ने अपने करतबों से हर किसी को चौंका दिया। इस मौके पर संरक्षक प्रदीप पांडेय, राजेश तिवारी,  कैलाश चंद्र पांडेय, तीर्थराज पांडेय, प्रशांत पांडेय, सुमित मिश्रा, पवन श्रीवास्तव, प्रशांत केसरी समेत तमाम लोग उपस्थित थे। इसी तरह महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल, उत्तरादि मठ के पंडालों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed