फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganpati Mahotsav: Hit by inflation, the price of 35 Bappa idol crosses Rs 40 thousand

गणपति महोत्सव : महंगाई की मार, 35 वाली बप्पा की मूर्ति 40 हजार के पार, रंग से लेकर मिट्टी तक सब के भाव बढ़े

Thu, 05 Sep 2024 01:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

शहर में चार जगह मूर्तिकार गणेश मूर्तियों को बना रहे हैं। कोलकाता और मुंबई से भी कारीगर आए हैं। कोलकाता से आए मूर्तिकार गौतम पाल बताते हैं कि इतनी महंगाई है कि श्रमिकों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। इस बार अयोध्या के तर्ज पर गणेश की मूर्ति बनाने की ज्यादा मांग है। इस वजह से भी दाम बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
Ganpati Mahotsav: Hit by inflation, the price of 35 Bappa idol crosses Rs 40 thousand
भगवान गणेश की मूर्ति तैयार करता कलाकार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महालक्ष्मी जिनके साथ हमेशा रहती हैं, उन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की मूर्तियों पर महोत्सव में महंगाई की मार है। प्रतिमाओं के दाम आसमान छू रहे हैं। वजह है श्रमिकों का खर्चा निकालना, रंग, मिट्टी और बांस तक के दामों में तेजी आना। पिछले वर्ष 11 फीट की जो गणेश मूर्ति 35 हजार रुपये में मिल रही थी, उसके दाम इस वर्ष 45 हजार रुपये तक पहुंच गए हैं।

विज्ञापन











 

शहर में चार जगह मूर्तिकार गणेश मूर्तियों को बना रहे हैं। कोलकाता और मुंबई से भी कारीगर आए हैं। कोलकाता से आए मूर्तिकार गौतम पाल बताते हैं कि इतनी महंगाई है कि श्रमिकों का खर्चा निकालना भी मुश्किल हो गया है। इस बार अयोध्या के तर्ज पर गणेश की मूर्ति बनाने की ज्यादा मांग है। इस वजह से भी दाम बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन

मूर्तिकार कुशी पाल ने बताया कि पर्यावरण को ध्यान में रखकर प्लास्टर ऑफ पेरिस की प्रतिमाएं इस बार नहीं बनाई जा रही हैं। गांव समेत शहरी क्षेत्रों में भी अधिक स्थानों पर पंडाल बनाकर गणेश मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। इस बार भी मूर्तियों की कीमत आकार के अनुसार रखी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार से लेकर 55 हजार रुपये तक की मूर्तियां तैयार की जा रही हैं। हालांकि, महंगाई को छोड़कर सात सितंबर से गणेशोत्सव की धूम मचने जा रही है। इस बार भी पंडालों में अलग-अलग रूप में बप्पा दर्शन देंगे। बैरहना और गणपति उत्सव मंडल के तहत भी शनिवार को विधि-विधान से पूजन होगा। इसी तरह अलोपीबाग स्थित महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से भी इस बार भव्य गणेशोत्सव होगा।

मुंबई-कोलकाता की मूर्तियां ले जा रहे घर

मुंबई व कोलकाता से विशेष तौर पर लाई गईं गणेश की मूर्तियां हर बार से ज्यादा सजी-धजी हैं। मुंबई की मूर्तियां भी इस बार कहीं ज्यादा डिजाइनर हैं। नाव पर सवार गजानन, सिंहासन पर विराजे गणपति देख हर कोई उन्हें घर ले जाना चाह रहा है। इन सभी की कीमत साइज के हिसाब से है। 2000, 3300, 4100, 5100 के अलावा 55000 रुपये तक की कीमत में मिल रही है।

मिट्टी, रंग, कलर के महंगे होने से भी बढ़े दाम

मूर्तिकार संजय पाल ने बताया कि हर चीज महंगी होती जा रही है। ऐसे में श्रमिकों पर भी महंगाई की मार पड़ रही है। मूर्ति बनाने में कलर, बांस, मिट्टी आदि चीजों का उपयोग होता है।

साइज रुपये

तीन फीट 2000 रुपये

पांच फीट 4100 रुपये

आठ फीट 6000 रुपये

10 फीट 45 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed