{"_id":"57cddcf14f1c1ba830318913","slug":"ganpati-bappa-morya-ghosh-every-side-coined-the","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गणपति बप्पा मोरया’ का गूंजा घोष हर ओर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गणपति बप्पा मोरया’ का गूंजा घोष हर ओर
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:31 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इलाहाबाद। गणपति पूजन का दस दिवसीय महोत्सव सोमवार को हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ घरों, पंडालों में स्थापना हुई। गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया के जय घोष से पूजा पंडाल गूंजते रहे। पंडालों में गणपति के दर्शन को देर शाम तक भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दस दिनी महोत्सव में पंडालों में प्रतिदिन रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन होंगे।
मराठी पद्धति से प्रतिमा स्थापना
महाराष्ट्र लोक सेवा मंडल की ओर से अलोपीबाग स्थित तिलक भवन में आचार्य योगेश पित्रे की देखरेख में विधिविधान से प्रतिमा स्थापना हुई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का उद्घाटन महापौर अभिलाषा गुप्ता ने किया। इसके बाद एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां हुईं। महाआरती आचार्य योगेश पित्रे एवं वीरेंद्र ने कराई। इस दौरान अध्यक्ष मिलिंद गोरे, मंडल के उपाध्यक्ष विजय कुमार सातभाई, महामंत्री सतीश पुराणिक, मनोज केलकर, अनंत गोरे, कोटेकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पंचामृत अभिषेक के साथ प्रतिमा स्थापना
महाराष्ट्रीय तरुण मंडल की ओर से दारागंज स्थित उत्तराधिमठ में गणपति प्रतिमा स्थापना पं. दिवाकर दीक्षित,
नारायण आचार्य , गणपति ऐताल के आचार्यत्व में हुई। राघवेंद्र आचार्य के निर्देशन में पंचामृत से अभिषेक किया गया। मोदक और पंचखाद्य का भोग लगाया गया। सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति हुई। जयकारों से मठ परिसर गूंजता रहा। 10 सितंबर को सहस्त्र मोदको से सिद्ध हवन होगा।
विज्ञापन
करेलाबाग में आए प्रयाग के राजा
करेलाबाग लाल कालोनी के गणेश महोत्सव की शुरूआत प्रतिमा स्थापना से हुई। प्रयाग के राजा की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की गई। महिलाओं की ओर से भजन कीर्तन प्रस्तुत किए गए। पूजा-अर्चना के साथ ही सामाजिक सरोकारों एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान आयोजक अखिलेश सहाय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जयकारों से गूंजता रहा पूजा पंडाल
श्रीरुद्र हनुमान साईं धाम समिति के तत्वावधान में मनमोहन पार्क चौराहा कटरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में गाजे बाजे के साथ प्रतिमा की स्थापना की गई। बाल एकता कमेटी नयापुरा करेली में गणेश जी की स्थापना शुभ मुहूर्त में विधि विधान से की गई। सार्वजनिक गणेश महोत्सव पुराना बैरहाना में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापना हुई। श्री सिद्धिविनायक गणेश महोत्सव पूजा कमेटी ऊंचवागढ़ी की ओर से गणेश महोत्सव प्रतिमा स्थापना के साथ शुरू हुआ। संचालक अंबरीश त्रिपाठी की देखरेख में भजन संध्या, गणेश सहस्त्र नाम जाप हुआ।
पोत की मोतियों से हुआ भव्य श्रृंगार
बादशाही मंडी स्थित बड़े गणेश मंदिर में जड़िया बंधुओं की ओर से पोत की मोतियों से गणपति का भव्य शृंगार किया गया। 1008 नाम का दूर्वा और लावा से हवन किया गया। पूजन अर्चन महंत पं. फूलचंद्र शुक्ल की देखरेख में किया गया। गणपति जी का आकर्षक शृंगार देखने के लिए भक्तों की भीड़ रही। शाम से भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान अवनीश शुक्ला, मनोज शुक्ला आदि मौजूद रहे। दारागंज स्थित मोती महल गणेश मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई। गणपति के दर्शन को भक्त देर शाम तक पहुंचते रहे।
भावविभोर करते रहे भजन
श्रीश्री गणेश पूजा कमेटी प्रीतमनगर द्वारा गणेश पूजा एवं महोत्सव-2016 में प्रतिमा स्थापना धूमधाम से की गई। शाम को भजन संध्या में भजन और गीतों की प्र्रस्तुति भक्तों को भाव विभोर करती रहीं। 15 सिंतबर तक चलने वाले गणेशोत्सव में भजन संध्या के साथ सामाजिक सरोकारों को रेखांकित करती प्रस्तुतियां होंगी। मुख्य समन्वयक डॉ. श्लेष गौतम ने बताया कि कला संस्कृति के क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। गणपति स्थापना के दौरान अध्यक्ष मनीष गौतम, महासचिव आयुष पाल, सौरभ कनौजिया मौजूद रहे।
विधिविधान से हुई प्रतिमा स्थापना
नया कटरा के राजा गणपति प्रतिमा स्थापना नगरनिगम स्कूल के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। मंडलायुक्त राजन शुक्ला, बेसिक शिक्षा परिषद के सलाहकार प्रकाश राय ने आरती पूजा की। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक अखिलेश शरण राय, अनिल चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
कैंट दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आकाशवाणी चौराहा पर प्रतिमा स्थापना के साथ दस दिवसीय महोत्सव की शुरूआत हुई। इस अवसर पर आयोजक विशाल वाल्मीकि संरक्षक पवन कुमार गुप्ता, अध्यक्ष विक्की बाबू, महासचिव रतन भाई वाल्मीकि, राजेश निषाद, जितेंद्र कुमार सोन आदि उपस्थित रहे।