फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ganja smugglers caught in police encounter, goods worth three lakhs recovered

पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए गांजा तस्कर, तीन लाख का माल बरामद

Fri, 16 Jul 2021 09:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 16 Jul 2021 09:33 PM IST
सार

  • बदमाशों के पास से एक स्कार्पियो, बाइक व दो तमंचा, कारतूस बरामद

विज्ञापन
Ganja smugglers caught in police encounter, goods worth three lakhs recovered
arrest - फोटो : istock

विस्तार

चरवा कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने बृहस्पतिवार सिरियावां कला गांव के समीप मुठभेड़ के दौरान स्कार्पियो व बाइक से गांजा तस्करी करने जा रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी से बचने के लिए बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग भी की। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए बदमाश अंतरजनपदीय गांजा तस्कर हैं। शुक्रवार को दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी करके चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस ऑफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी राधेश्याम ने बताया कि सीओ चायल श्यामकांत को सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध तरीके से तस्करी कर गांजा लेकर बेचने के लिए कहीं जा रहे हैं। इस पर सीओ ने एसओजी प्रभारी संजय गुप्ता व चरवा इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दी। सिरियावां के पास स्कार्पियो व अपाचे बाइक से दो लोग दिखे।
विज्ञापन


पुलिस पार्टी देख वह लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान मो. कासिम निवासी कमासिन थाना सैनी और दूसरे की पहचान वसीम निवासी लालापुर थाना कोखराज के रूप में हुई है। वहीं, स्कार्पियो व बाइक से 20 किलो गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा दोनों बदमाशों के पास से एक-एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनीष पांडेय ने बृहस्पतिवार रात खोरा गांव निवासी हरिमोहन को गिरफ्तार किया। हरिमोहन के खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इस मामले में वह फरार चल रहा था। हरिमोहन की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ लिखापढ़ी करके उसका चालान कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed