फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   gangster imposed on 7 accused of 1.52 crore rupees theft

1.52 करोड़ की चोरी सात आरोपियों पर लगा गैंगस्टर

Sun, 07 Jun 2020 06:23 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
gangster imposed on 7 accused of 1.52 crore rupees theft
Crime Scene - फोटो : demo pic
सिविल लाइंस में कैश वैन से 1.52 करोड़ की चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 9 आरोपियों में से 7 पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मामले के दो आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस का कहना है कि सरगना समेत अन्य की तलाश की जा रही है। सिविल लाइंस में पिछले साल अक्तूबर में हुई इस वारदात से जिले भर में सनसनी फैल गई थी।
विज्ञापन


3 अक्तूबर की शाम सिविल लाइंस में होटल पोलो मैक्स के सामने खड़ी कैश वैन से 1.52 करोड़ रुपए से भरा बक्सा चोरी कर लिया गया था। महीनों की मशक्कत के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि इस वारदात को तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रहने वाले चोर गिरोह के सदस्यों ने अंजाम दिया था। पुलिस ने मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था जिनमें से दो नाबालिग थे। आरोपियों में एक महिला भी शामिल थी।
विज्ञापन


हालांकि तमाम कोशिश कोशिशों के बाद भी गिरोह के सरगना विनोद समेत 6 आरोपियों का पुलिस सुराग नहीं हासिल कर पाई। गिरफ्तार कर जेल भेजे गए 9 आरोपियों में से दो नाबालिगों को छोड़कर अन्य 7 पर सिविल लाइंस पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें मुकेश मीना सुब्रमण्यम प्रेम गोकुल को मरण वसा हूल हमीद सभी निवासी तिरुचिरापल्ली तमिल नाडु शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed