{"_id":"602d4ed78ebc3ee91c7ffc1f","slug":"gangster-act-will-be-taken-against-the-killers-of-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"फौजी के हत्यारोपियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फौजी के हत्यारोपियों पर होगी गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
Wed, 17 Feb 2021 10:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 17 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : मृत सैनिक आशुतोष कुमार सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : prayagraj
धूमनगंज के नीम सराय में फौजी आशुतोष सिंह के कत्ल और युवती से सामूहिक दुष्कर्म में पकड़े गए सातों आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के मददगारों को भी खोजा जा रहा है। उनके खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
फौजी आशुतोष सिंह की हत्या और युवती से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने धूमनगंज के भगवतपुरवा गांव के कुलदीप भारतीया, आकाश उर्फ छोटा भारतीया, अजय भारतीया, सूरज भारतीया, राम किशन भारतीया, गुड्डू भारतीया और विकास भारतीया को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। हत्या और गैंगरेप की धाराओं में तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
आरोपियों ने जिस नृशंसता से फौजी की हत्या और फिर युवती के साथ गैंगरेप किया उससे पता चलता है कि वे कितने शातिर अपराधी हैं। जल्द ही आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाया जाएगा। इसका मुकदमा अलग से चलाया जाएगा। इंस्पेक्टर धूमनगंज अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपियों की जिन लोगों ने मदद की है, उनकी खोजबीन की जा रही है। मददगारों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।